{"_id":"580b4cf34f1c1bf36e70570c","slug":"renowned-punjabi-actor-mehar-mittal-passes-away-in-mount-abu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी फिल्मों के महानायक अभिनेता-निर्माता मेहर मित्तल नहीं रहे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी फिल्मों के महानायक अभिनेता-निर्माता मेहर मित्तल नहीं रहे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 23 Oct 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
मेहर मित्तल अस्पताल में भर्ती
- फोटो : File Photo
पंजाबी फिल्मों के महानायक अभिनेता-निर्माता मेहर मित्तल का आज दोपहर दो बजे माउंट आबू अस्पताल में निधन हो गया। वे 82 साल के थे। 300 से भी अधिक पंजाबी फिल्मों में बतौर कॉमेडियन काम करने वाले मित्तल ने तीन दशकों तक पंजाबी सिनेमा पर राज किया।
गौर हो कि मेहर मित्तल ब्रह्मकुमारियों के फॉलोवर थे। अकसर माउंट आबू स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम में भी जाते थे। पिछले महीने की 26 तारीख को भी वह चंडीगढ़ से माउंट आबू गए थे। वहां पहुंचकर उनकी तबीयत खराब हो गई थी।
डॉक्टरों के मुताबिक ब्रेन और हार्ट में प्रॉब्लम होने के कारण पहले तो उन्हें माउंट आबू अस्पताल में एडमिट कराया गया पर बाद में डॉक्टरों ने ही उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया था।

पिछले 4-5 दिन से कोमा में थे मेहर मित्तल
मेहर मित्तल
मेहर मित्तल के नाती संजीव गुप्ता ने बताया कि पिछले 4-5 दिन से मेहर मित्तल कोमा में थे जिसके बाद उन्हें वापस माउंट आबू अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया था। उन्हें माउंट आबू इसलिए शिफ्ट किया गया था क्योंकि उनकी आखिरी इच्छा यही थी कि अपने जीवन का अंतिम समय वह माउंट आबू में बिताएं।
गौर हो कि कुछ दिन पहले उनकी मौत की अफवाह मीडिया में फैली। पर तब पारिवारिक सदस्यों ने उनकी बेहतर तबीयत की पुष्टि की थी। गौरतलब है कि मेहर मित्तल अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर-16 में रहते थे।
पंजाबी फिल्मों में अपने योगदान के लिए इन्हें कई अवॉर्ड मिले। वह अकेले पंजाबी एक्टर थे जिन्हें मुंबई में 136वीं दादासाहेब फालके जयंती पर दादासाहेब अवॉर्ड दिया गया था। इसके अलावा इन्हें पंजाब स्टेट अवॉर्ड भी मिल चुका है।