फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Renowned historian Prof Prithipal Singh Kapoor passed away

Punjab News: प्रसिद्ध इतिहासकार प्रो. पृथीपाल सिंह कपूर का निधन, सीएम भगवंत मान ने जताया शोक

Fri, 08 Sep 2023 12:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Sep 2023 12:15 AM IST
सार

पृथीपाल सिंह कपूर को हृदय से संबंधित बीमारियां थी। गुरुवार उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनका निधन हो गया। दो सप्ताह पहले भी स्वास्थ्य खराब होने के चलते वह अस्पताल में भर्ती हुए थे।

विज्ञापन
Renowned historian Prof Prithipal Singh Kapoor passed away
प्रो. पृथीपाल सिंह कपूर। - फोटो : Twitter: Bhagwant Mann

विस्तार

पंजाब के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रो. वाइस चांसलर प्रो. पृथीपाल सिंह कपूर का निधन हो गया है। गुरुवार दोपहर उन्होंने आखिरी सांस ली। वह 90 साल के थे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उनकी मौत पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि पंजाबी के प्रसिद्ध इतिहासकार पृथीपाल कपूर के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। 

विज्ञापन


सिख कौम का विलक्ष्ण इतिहास कपूर साहब ने अपनी कलम के माध्यम से अनेक किताबों में कलमबद्ध किया। पृथीपाल सिंह कपूर को हृदय से संबंधित बीमारियां थी। गुरुवार उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनका निधन हो गया। दो सप्ताह पहले भी स्वास्थ्य खराब होने के चलते वह अस्पताल में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन


पंजाबी लोक विरासत अकादमी के चेयरमैन प्रो. गुरभजन गिल ने पृथीपाल सिंह कपूर के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी मौत से पंजाब इतिहास के टकसाली ज्ञाता से अलग हो गया है। जस्सा सिंह रामगढ़िया और मास्टर तारा सिंह की जीवनी के अलावा उन्होंने सिख इतिहास और अकाली राजनीति के बारे में भी मूल्यवान किताबें लिखीं। वे पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के सिख एनसाइक्लोपीडिया के भी मुख्य संपादक के तौर पर कार्यशील रहे। पंजाबी साहित्य अकादमी के अलावा कई अन्य प्रमुख संस्थाओं से जुड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed