फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Removing of Trees Here to Widen Road

सड़क चौड़ी करने के लिए यहां हटाए जा रहे पेड़

Sat, 01 Feb 2014 03:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 01 Feb 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
Removing of Trees Here to Widen Road
शहर के लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन ने लखनौर से लांडरां टी-प्वाइंट तक की सड़क को चौड़ा करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। इस दौरान करीब 200 पेड़ों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन


सड़क चौड़ी करने के लिए जिस जमीन की निशानदेही की गई है। उस पर दोनों तरफ सफेदे के पेड़ हैं। विभाग ने पेड़ों की कटाई शुरू कर दी है।

पहले चरण का काम शुरू हो गया है। उम्मीद है कि एक महीने में यह काम पूरा जाएगा। इसके बाद प्रशासन द्वारा सड़क को चौड़ा करने काम शुरू किया जाएगा।

प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक सड़क को चौड़ा करने का काम विभिन्न विभागों द्वारा सामूहिक  रूप से पूरा किया जाना है। पहले चरण में वन विभाग द्वारा सड़क के रास्ते में आने वाले सारे पेड़ों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन


वन विभाग द्वारा पेड़ों को जड़ों से खोदकर हटाया जा रहा है। मौके पर मौजूद वन विभाग के अधिकारियों ने बताया एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सड़क को चौड़ा किया जाएगा। यह काम पीडब्ल्यूडी द्वारा पूरा किया जाना है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने सड़क का सर्वे का काम पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लांडरां प्वाइंट से लखनौर वाली साइड तीन सौ मीटर तक सड़क फोर लेन बनेगी। सड़क के सेंटर में डिवाइडर एवं ग्रिल लगाई जाएगी। साथ ही रोड सेफ्टी सिस्टम विकासित किया जाएगा।

मौजूदा समय में सड़क 66 फुट है। विभाग के अधिकारियों की मानें तो अगले चार महीनों में सड़क का काम हो जाएगा।

पूरे पंजाब के लिए महत्वपूर्ण है यह सड़क
लखनौर-लांडरां रोड शहर के लिए काफी महत्वपूर्ण सड़कों में से एक है। यह सड़क शहर का एक प्रवेश द्वार है। रोजाना सैकड़ों लोग इसी सड़क से बनूड़ एवं राज्य के अन्य जिलों में जाते हैं।

इसके अलावा ट्राइसिटी के मुख्य इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए भी यह महत्वपूर्ण सड़क है। सड़क के चौड़ा होने से, जहां लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। वहीं, सफर भी आसान होगा।


जमीन मालिक उतरे विरोध में
प्रशासन द्वारा चौड़ी की जा रही सड़क का इलाके के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि यहां उनकी अपनी जमीन है। प्रशासन ने जमीन अभी तक एक्वायर नहीं की है।

धक्के से वन विभाग वाले पेड़ों को काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में बकायदा तौर पर चप्पड़चिड़ी में मुख्यमंत्री से मीटिंग हुई थी।

उन्होंने जमीन का मुआवजा चुकाने का वायदा किया था, लेकिन फिर भी मुआवजा नहीं दिया गया। इसलिए उन्होंने कोर्ट में केस दायर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed