फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Removing liquor, tobacco, and meat shops from the walled city is a major challenge for the municipal corporation.

Chandigarh News: वॉल्ड सिटी में शराब, तंबाकू और मीट की दुकानों को हटाना निगम के लिए बड़ी चुनौती

Fri, 09 Jan 2026 07:28 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Removing liquor, tobacco, and meat shops from the walled city is a major challenge for the municipal corporation.
-दुकानदार बोल- दो-तीन पीढ़ियों से चल रहा कारोबार, नई जगह शिफ्ट करने से काम पर पड़ेगा असर
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पंजाब सरकार की ओर से वॉल्ड सिटी और अन्य धार्मिक शहरों में शराब, तंबाकू और मीट की बिक्री पर पाबंदी का फैसला नगर निगम के लिए गंभीर चुनौती बन गया है। दुकानदारों का विरोध और विरोध प्रदर्शन निगम की कार्रवाई को जटिल बना रहे हैं। कई दुकानदारों का कहना है कि उनका कारोबार दो-तीन पीढ़ियों से चल रहा है, और उन्हें अचानक शिफ्ट करने के फैसले से भारी नुकसान हो सकता है। नगर निगम के अधिकारी दुकानदारों को नोटिस देकर कार्रवाई करने में जुटे हैं, लेकिन इस मुद्दे पर चल रही मीटिंग्स बेनतीजा साबित हो रही हैं।

निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने बताया कि सर्वे कार्य पूरा हो चुका है, जिसमें संयुक्त कमिश्नर जय इंदर सिंह और उनकी टीम शामिल थी। रिपोर्ट के बावजूद कई स्थानों पर शराब, तंबाकू और मीट की बिक्री जारी है। हालांकि, कमिश्नर ने यह भी कहा कि सरकार से नोटिफिकेशन मिलने के बाद इस फैसले को लागू कर दिया जाएगा। शेरगिल ने आगे कहा कि दुकानदारों का कारोबार उजाड़ने की बजाय, उन्हें निगम की खाली पड़ी मार्केटों में शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान रेहड़ियों, ढाबों और दुकानों पर होने वाली बिक्री का पूरा डेटा एकत्र किया जा चुका है। सरकार के आदेश के बाद यह कार्रवाई प्रभावी रूप से लागू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed