{"_id":"6699b7b9905e1773b00bafb4","slug":"remand-of-granddaughter-accused-of-murder-completed-sent-to-ambala-jail-chandigarh-news-c-87-1-spkl1017-113971-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मर्डर की आरोपी पोती का रिमांड हुआ पूरा, अंबाला जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मर्डर की आरोपी पोती का रिमांड हुआ पूरा, अंबाला जेल भेजा
विज्ञापन
कालका। टगरा हंसुआ में दादी की हत्या की आरोपी पोती को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड के बाद वीरवार को कालका कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसको अंबाला जेल भेज दिया है। आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल चाकू, एक्टिवा व अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि टगरा हंसुआ में एक वृद्धा गीता देवी का शव खून से लथपथ घर के अंदर मिला था। इसकी जानकारी सबसे पहले गीता देवी की छोटी पोती को लगी। इसके बाद पोती ने इसकी सूचना अपने रिश्तेदारों को दी। आनन-फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने गीतादेवी की बड़ी पोती सृष्टि और उसके नाबालिग दोस्त को रामगढ़ से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया था। सृष्टि को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था।