फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Religious soldiers have launched a campaign against the SGPC, demanding financial assistance.

Chandigarh News: धर्मी फौजियों ने एसजीपीसी के खिलाफ खोला मोर्चा, आर्थिक मदद की मांग

Sat, 10 Jan 2026 07:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Religious soldiers have launched a campaign against the SGPC, demanding financial assistance.
अमृतसर। वर्ष 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान पंथ के सम्मान की खातिर भारतीय सेना की नौकरियां छोड़ने वाले धर्मी फौजियों ने शनिवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आंदोलन का नेतृत्व संगठन के प्रधान बलदेव सिंह ने किया जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, उनके परिजन और समर्थक शामिल हुए। धर्मी फौजियों का आरोप है कि 1984 से लेकर आज तक एसजीपीसी ने उन्हें धर्मी फौजी के रूप में मान्यता नहीं दी और न ही रोजगार या किसी सामाजिक एवं आर्थिक सहायता के लिए ठोस कदम उठाए। बलदेव सिंह ने कहा कि हमने गुरु घर और सिख मर्यादा की रक्षा के लिए अपना कॅरिअर दांव पर लगाया लेकिन आज तक हमारे साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। कई धर्मी फौजी आज आर्थिक तंगी और सामाजिक उपेक्षा झेल रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने एसजीपीसी से मांग की कि धर्मी फौजियों को तुरंत आधिकारिक मान्यता दी जाए, रोजगार योजनाएं बनाई जाएं और प्रभावित परिवारों को सम्मानजनक सहायता प्रदान की जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा लेकिन उपस्थित फौजियों में एसजीपीसी के प्रति गहरा रोष देखा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed