फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relief to the people of Chandigarh: Today's electricity workers' strike averted

चंडीगढ़ के लोगों को राहत : आज होने वाली बिजली कर्मचारियों की हड़ताल टली

Tue, 12 Oct 2021 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Relief to the people of Chandigarh: Today's electricity workers' strike averted
चंडीगढ़। शहर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बिजली कर्मचारियों की 12 अक्तूबर की सभी शिफ्टों में होने वाली हड़ताल को टाल दिया गया है। यूटी पावरमेन यूनियन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि मुख्य अभियंता के साथ मांगों पर सहमति के बाद हड़ताल को टाल दिया है। यदि मांगे नहीं मानी गई तो 2 नवंबर को हड़ताल होगी। अब मांगों के संबंध में 13 अक्तूबर को वित्त सचिव के साथ बैठक होगी। जोशी ने बताया कि मंगलवार को बैठक की मिनट्स जारी कर अधिकारियों को हिदायत दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्य अभियंता और बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता के साथ हुई बैठक में ठेके के कर्मियों को पक्का करने, जब तक कर्मचारी पक्के न हों, बराबर काम, बराबर वेतन लागू करने, विभाग में ट्रांसफॉर्मर, केबल व एचटी तथा एलटी मीटरों समेत सभी जरूरी सामान का सही प्रबंध करने, वेतन विसंगति दूर करने व सेवानिवृत्त समेत सभी कर्मचारियों को समयबद्ध प्रमोशनल स्केल सहित कई मांगों पर सहमति बनी है। बैठक में मुख्य अभियंता सीबी ओझा, अधीक्षण अभियंता अनिल धमीजा, कार्यकारी अभियंता यूके पटेल, अधीक्षक राकेश सखीजा और यूनियन के नेताओं में ध्यान सिंह, गोपाल दत्त जोशी, अमरीक सिंह, गुरमीत सिंह, पान सिंह और रंजीत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed