फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relief to taxi stand operators, corporation passes proposal to reduce interest to 10 percent

Chandigarh News: टैक्सी स्टैंड संचालकों को राहत, निगम ने ब्याज को 10 फीसदी करने का प्रस्ताव किया पास

Wed, 18 Oct 2023 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Relief to taxi stand operators, corporation passes proposal to reduce interest to 10 percent
चंडीगढ़। टैक्सी स्टैंड संचालकों के मुद्दे पर बैठक में काफी देर तक चर्चा हुई। कई पार्षदों ने नगर निगम के रवैये को गलत बताया। कहा कि 24 प्रतिशत ब्याज और उस पर 18 फीसदी जीएसटी किसी भी तरह से जायज नहीं है। इस पर आयुक्त ने भी जवाब दिया और कहा कि ब्याज का फैसला सदन का ही है। आखिर में ब्याज को 10 फीसदी करने का प्रस्ताव पास हुआ। टैक्सी स्टैंड संचालकों ने पिछले काफी समय से निगम को लाइसेंस फीस नहीं दिया। यह बकाया लाखों में पहुंच गया है। कुछ दिन पहले निगम ने सभी स्टैंड को सील कर दिया था। संचालक पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट चले गए, जहां से उन्हें राहत मिली और स्टैंड खोले गए। संचालकों की मांग थी कि 24 फीसदी ब्याज बहुत ज्यादा है। उसे कम किया जाए। प्रस्ताव सदन में लाया गया। पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने कहा कि टैक्सी स्टैंड वाले करोड़पति नहीं हैं। निजी कंपनियों ने उनका पहले ही बहुत नुकसान किया है। निगम भी साहूकार की तरह बर्ताव कर रहा है। उन्होंने ब्याज की राशि को 8 फीसदी करने और पैसों को किस्तों में चुकाने का विकल्प देने की मांग की।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष दमनप्रीत ने कहा कि टैक्सी स्टैंड वालों के साथ नाइंसाफी हो रही है। उनकी मांगों पर ध्यान देना चाहिए। सीनियर डिप्टी मेयर ने 10 से 12 किस्तों में पैसे चुकाने का विकल्प देने की बात कही। आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने कहा कि 58 टैक्सी स्टैंड में से 28 ने पैसे दिए हैं। बाकियों की मंशा नहीं है। सदन ने ही 24 फीसदी ब्याज तय किया था। प्रस्ताव पास हुआ कि ब्याज 10 फीसदी किया जाएगा और बकाया चुकाने के लिए 31 मार्च 2024 तक का समय दिया जाएगा। इसके बाद ई-ऑक्शन होगा। हालांकि, जो पूरे पैसे देगा, उसे ही 10 फीसदी का लाभ देंगे अन्यथा बाद में पूरा 24 फीसदी वसूला जाएगा और ई-ऑक्शन में भी हिस्सा लेने योग्य नहीं होगा।
विज्ञापन


पेट डॉग्स बायलॉज के ड्राफ्ट पर हुई चर्चा, अगली बार सदन में फिर आएगा एजेंडा
बैठक में म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चंडीगढ़ पेट डॉग्स एंड कम्युनिटी डॉग्स बायलॉज 2023 का ड्राफ्ट भी प्रस्तुत किया गया। पार्षद सौरभ जोशी ने कई संशोधन कराने का प्रस्ताव रखा। छह नस्लों के कुत्तों को प्रतिबंधित करने के प्रस्ताव में अन्य खतरनाक ब्रीड को भी शामिल करने पर चर्चा हुई। कुत्तों के खाने की जगह, पेट शॉप्स, पंजीकरण और हर 5 साल बाद उसके नवीनीकरण समेत कई मुद्दों पर पार्षदों ने सुझाव दिए। प्रस्ताव के अनुसार कुत्तों को सुखना लेक, रोज गार्डन, शांतिकुंज, रॉक गार्डन, लेजर वैली, मिनी रोज गार्डन, फ्रेगरेंस गार्डन, टेरेस गार्डन, शिवालिक गार्डन समेत अन्य कई जगहों पर ले जाने पर मनाही है। इसमें बोटेनिकल गार्डन को भी शामिल करने का सुझाव दिया गया। अंत में फैसला हुआ कि विस्तृत चर्चा के लिए सदन की अगली बैठक में यह प्रस्ताव फिर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के साथ बैठे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष, उठे सवाल
मंगलवार को हुई सदन की बैठक में भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा भी पहुंचे। वह अधिकारियों के साथ बैठ गए। इस पर नेता प्रतिपक्ष दमनप्रीत सिंह ने सवाल उठाए और कहा कि क्या प्रदेश अध्यक्ष ऐसे अधिकारियों के बीच जाकर बैठ सकते हैं। मेयर अनूप गुप्ता ने जवाब दिया कि मंजूरी लेकर बैठ सकते हैं। यह मेयर की पावर है। वह जहां मर्जी बिठा सकते हैं। दमनप्रीत ने कहा कि अगर ऐसा है तो सभी पार्टियों के अध्यक्ष को बैठने की इजाजत होनी चाहिए। भाजपा के कई पार्षदों समेत डिप्टी मेयर हरजीत सिंह ने विरोध जताया और कहा कि आप के नेताओं को बोलने का अधिकार नहीं है क्योंकि उनके नेता तो सीधे सदन में ही घुस आए थे। मेयर ने स्पष्ट किया कि आगे से नगर निगम की तरफ से सभी पार्टियों के प्रदेश अध्यक्ष को आधिकारिक न्योता भेजा जाएगा।


राम मंदिर का मुद्दा उठा, आप पार्षद बोले- धनास में मंदिर तोड़ने पहुंचे तो कहां थे भाजपाई
बैठक में नारी शक्ति वंदन एक्ट के पारित होने पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। कांग्रेस और आप ने पूछा कि इस फैसले से सभी खुश है लेकिन भाजपा को बताया चाहिए ये लागू कब होगा। इस पर पार्षद महेशइंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि पहले राम मंदिर को लेकर भी विरोधी ऐसी ही बात करते थे। राम मंदिर का मामला उठा तो आप पार्षद रामचंदर यादव ने कहा कि धनास में सावन के दौरान एनफोर्समेंट कर्मी शिव मंदिर को तोड़ने पहुंचे थे तो भाजपा के सभी नेता कहां थे। उन्होंने अपने लेटरहेड पर लिखकर दिया तो कार्रवाई रुकी। कुछ दिन बाद ही जब धनास में रेत-बजरी की दुकान के अतिक्रमण को टीम हटाने पहुंची तो सारे भाजपा ने नेता पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed