फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relief received .. Property tax will not be collected from 13 villages included in the corporation

मिली राहत...नगरी निगम चंडीगढ़ में शामिल किए 13 गांवों से अभी नहीं वसूला जाएगा प्रॉपर्टी टैक्स

Tue, 23 Jun 2020 02:21 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 23 Jun 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
Relief received .. Property tax will not be collected from 13 villages included in the corporation
प्रतीकात्मक तस्वीर
30 नवंबर 2018 को नगर निगम में शामिल किए गए 13 गांवों को प्रॉपर्टी टैक्स से छूट मिल गई है। चंडीगढ़ के गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने सोमवार को आदेश जारी कि इन गांवों के कामर्शियल, इंडस्ट्रियल और इंस्टीट्यूशनल इमारतों से वसूले जाने वाले प्रॉपर्टी टैक्स को फिलहाल टाल दिया गया है।
विज्ञापन


प्रशासन के इस फैसले से 13 गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। गांव वासियों ने प्रशासक वीपी सिंह बदनौर से मुलाकात कर मांग की थी कि लॉकडाउन की वजह से सभी परेशान हैं, इसलिए अभी उनसे प्रॉपर्टी टैक्स न वसूला जाए। इस फैसले से किशनगढ़, मौलीजागरां, दड़वा, रायपुर कलां, मक्खनमाजरा, बहलाना, रायपुर खुर्द, धनास, सारंगपुर, खुड्डा अलीशेर, खुड्डा जस्सू, खुड्डा लाहौरा और कैंबवाला को लाभ मिला है।
विज्ञापन


इन गांवों में पहले नहीं लगता था टैक्स
जब तक यह 13 गांव चंडीगढ़ प्रशासन में शामिल नहीं थे, तब यहां के निवासियों पर हाउस और प्रॉपर्टी टैक्स नहीं लगता था। पिछले साल इन 13 गांवों को प्रशासन ने नगर निगम को ट्रांसफर किया था। अभी तक इन गांवों में नगर निगम की ओर से कोई ज्यादा विकास नहीं किया गया है, लेकिन अप्रैल में इन गांवों में प्रॉपर्टी टैक्स लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 13 गांवों की कामर्शियल, इंडस्ट्रियल और इंस्टीट्यूशन के मालिकों से 6.60 रुपये प्रति स्क्वेयर फीट के हिसाब से प्रॉपर्टी टैक्स चार्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed