फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relief in day, cold of night persists in chandigarh

दिन में थोड़ी राहत, रात की ठंड बरकरार

Sat, 19 Dec 2020 12:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Relief in day, cold of night persists in chandigarh
चंडीगढ़। दिन के तापमान में शुक्रवार को थोड़ी बढ़ोतरी हुई। वीरवार के मुकाबले शुक्रवार को दिन का तापमान तीन डिग्री ज्यादा रहा जबकि रात के तापमान में एक डिग्री की और गिरावट दर्ज की गई। रात का तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा, जबकि दिन का तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। वीरवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि दिन के तापमान में बढ़ोतरी से अब लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। अगले कुछ दिनों तक अब दिन का तापमान बढ़ेेगा और अच्छी धूप खिलेगी। इससे धुंध भी छंटेगी। हालांकि रात के तापमान अगले दो दिन और परेशान करेंगे। संभव है कि रात के तापमान में कुछ और गिरावट हो। रविवार से रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। शुक्रवार सुबह धुंध काफी कम थी। इस वजह से सवेरे ही धूप निकल आई। हालांकि दिन भर बर्फीली हवाएं भी चलीं। इससे ठंड का अहसास ज्यादा हुआ।
विज्ञापन

मैदानी इलाकों में ठंड की वजह पिछले हफ्ते पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी व बारिश है। अब वहां से आ रही हवाएं ठंड ला रही हैं। इन हवाओं को रोकने के लिए एक मौसमी सिस्टम की आवश्यकता होती है, लेकिन अब एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जो इन हवाओं को धीमी या मोड़ने में मदद करेगा। 21 दिसंबर के आसपास ये मौसमी सिस्टम एक्टिव होगा। हालांकि इसका मैदानी इलाकों में ज्यादा असर नहीं होगा, लेकिन पहाड़ों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिन के तापमान 19 डिग्री तक जा सकते हैं, जबकि रात के तापमान रविवार रात से थोड़े बढ़ेंगे। अगले तीन दिन रात के तापमान चार से सात डिग्री के बीच रिकार्ड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed