फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relief after ceasefire, residents of Bahlana village were not able to climb the roof amid tension

Chandigarh News: सीजफायर के बाद राहत, तनाव के बीच छत पर नहीं चढ़ पाते थे बहलाना गांव के बाशिंदे

Thu, 15 May 2025 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Relief after ceasefire, residents of Bahlana village were not able to climb the roof amid tension
चंडीगढ़। एयरफोर्स स्टेशन के साथ लगते गांव बहलाना के लोगाें ने सीजफायर के बाद राहत की सांस ली है। पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान बौखला गया। इसका नतीजा यह हुआ कि भारत में ब्लैकआउट हो गया। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच काफी तनाव बढ़ गया। इससे गांव बहलाना के लोग काफी परेशान हुए। हर आने-जाने वालों पर नजर रखी जाने लगी। यहां के लोग छत पर भी नहीं चढ़ सकते थे।
विज्ञापन

क्या कहते हैं बहलाना गांव निवासी
दोनों देशों में तनाव बढ़ा तो सर्तक हो गए
जब दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा तो गांव के लोग सतर्क हो गए। आने-जाने वालों पर नजर रखी जाने लगी। गांव के लोग बैठक कर फैसला लिया कि कोई भी आदमी छत पर नहीं जाएं। -मोहिंदर सिंह, पूर्व सरपंच
विज्ञापन


लोगों ने नियमों का बेहतरीन तरीके से पालन किया
गांव के पुराने लोग बताते हैं कि पाकिस्तान के साथ जब 1665 और 71 में युद्ध हुआ था तो इसी प्रकार की स्थिति बन गई थी। एयरफोर्स स्टेशन साथ होने के से गांव के लोग चौकन्ने थे। पुलिस प्रशासन ने पूरा ख्याल रखा। लोगों ने भी सभी नियमों का बेहतरीन तरीके से पालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जीत सिंह

संकट के समय अजनबियों पर विशेष ध्यान रखा
संकट के समय गांव के सभी लोग एक थे। सभी लोगाें ने बैठक कर तय किया कि सभी लोग अजनबियों पर ध्यान रखेंगे। गांव के सभी किराएदारों को भी कहा कि जो भी लोग मिलने के लिए आएं उनका मोबाइल नंबर और जानकारी जरूरी है।
-रजिंदर कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed