फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Release of the story collection Meri Pyaari Kahaniyaan

Chandigarh News: कहानी संग्रह मेरी प्रिय कहानियां का विमोचन

Mon, 03 Nov 2025 01:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Release of the story collection Meri Pyaari Kahaniyaan

विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-17 की टीएस सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी में साहित्यिक संस्था अभिव्यक्ति की मासिक गोष्ठी हुई। इसमें डॉ. राजेंद्र कुमार कन्नौजिया के नवीन कहानी संग्रह मेरी प्रिय कहानियां का विमोचन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार रतनचंद रत्नेश ने की। कार्यक्रम का संचालन अभिव्यक्ति के अध्यक्ष, साहित्यकार और रंगकर्मी विजय कपूर ने किया।
साहित्यकार और शिक्षाविद डॉॅ. अश्वनी शांडिल्य ने कहा कि डॉॅ. राजेंद्र कुमार कन्नौजिया ने अपने संग्रह मेरी प्रिय कहानियां में समाज, समय तथा व्यक्ति में आ रहे अवांछनीय परिवर्तनों को सुविधा, भौतिक वैभव, सुख तथा नैतिकता की तुला पर तोलकर पाठकों के सम्मुख रखा है।
विज्ञापन


विजय कपूर ने कहा कि कन्नौजिया की कहानियां व्यावहारिक हस्तक्षेप का एक विश्वसनीय हिस्सा हैं जो सामाजिक कौशल सिखाने और चिंता कम करने में सहायक सिद्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. दलजीत कौर ने कहा कि कन्नौजिया के नए कहानी संग्रह की कहानियां सर्वगुण संपन्न हैं। संग्रह में भाषा सरलता से मूल संवेदना को व्यक्त करती है।

साहित्यिक गोष्ठी के दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन हुआ। इसमें डॉ. राजेंद्र कन्नौजिया, विजय कपूर, डॉ. दलजीत कौर, डॉ. अश्वनी शांडिल्य, रतन चंद रत्नेश, ममता ग्रोवर, आरके सुखन, नौमिका शर्मा, निर्मल सूद, सतिंदर कौर, नीरू मित्तल, नवनीत बक्शी, शहला जावेद, अलका कांसरा, खुशनूर कौर आदि कवियों और साहित्यकारों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed