{"_id":"69e29d1aef90b33eea0b6272","slug":"release-of-the-poetry-collection-milegi-na-zindagi-dobara-discussion-and-poetry-symposium-organized-chandigarh-news-c-16-pkl1079-998084-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: काव्य संग्रह मिलेगी न जिंदगी दोबारा का विमोचन, चर्चा एवं काव्य गोष्ठी आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: काव्य संग्रह मिलेगी न जिंदगी दोबारा का विमोचन, चर्चा एवं काव्य गोष्ठी आयोजित
विज्ञापन
चंडीगढ़। संवाद साहित्य मंच एवं आचार्यकुल चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर 43 स्थित कम्युनिटी सेंटर में साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध शायर आरके भगत के नव प्रकाशित काव्य संग्रह मिलेगी न जिंदगी दोबारा का विधिवत विमोचन, समीक्षा चर्चा तथा काव्य पाठ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद् प्रो. सौभाग्य वर्धन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रिंसिपल बहादुर सिंह गोसल, अध्यक्षता प्रेमलता (पार्षद) तथा समाजसेवी केके शारदा ने की।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रसिद्ध शायरा डॉ. संगीता शर्मा कुंद्रा गीत द्वारा किया गया, जबकि प्रो. पल्लवी रामपाल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कविवर आर. के. भगत ने अपनी रचना प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए अपनी चुनिंदा कविताओं का भावपूर्ण पाठ किया।