{"_id":"64c42a5ffacdc797cb038e77","slug":"release-of-list-of-selected-candidates-for-mbbs-admission-in-gmch-32-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-201743-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जीएमसीएच 32 में एमबीबीएस प्रवेश के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जीएमसीएच 32 में एमबीबीएस प्रवेश के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमसीएच 32 में एमबीबीएस प्रवेश के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची शुक्रवार देर शाम को वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है लेकिन मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार प्रवेश के लिए मिले आवेदनों में गड़बड़ी के कारण रैंकिंग जारी नहीं की गई है। इन अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए दस्तावेज दुरुस्त कर जमा करवाने के लिए एक और अवसर दिया जाएगा। उसके बाद तय तिथि पर होने वाली काउंसलिंग में वे चयनित अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे। कॉलेज प्रशासन के अनुसार इस बार की कट ऑफ 580 अंकों तक जाने की उम्मीद है, जबकि पिछले वर्ष अंतिम सीट पर 564 अंक वाले अभ्यर्थी को प्रवेश मिला था। उम्मीद की जा रही है कि इस बार की रैंकिंग 700 तक जाएगी। वहीं, 680 से 700 के बीच 18 से 20 छात्र शामिल होंगे।दूसरी ओर जीएमसीएच 32 की वेबसाइट पर बीडीएस और बीएचएमएस के चयनित अभ्यर्थियों की सूची रैंकिंग के साथ अपलोड की गई है। बीडीएस में चारवी शर्मा 632 अंक पाकर पहले स्थान पर हैं, जबकि बीएचएमएस में हर्षवीर सिंह ने 524 अंकों के साथ पहले रैंक को प्राप्त किया है। वहीं एमबीबीएस के अभ्यर्थियों की सूची रैंकिंग के बजाय वर्णमाला के अनुसार जारी की गई है। इससे एमबीबीएस में प्रवेश लेने वाले चयनित छात्राओं और उनके परिजनों में तनाव की स्थिति है। क्योंकि रैंकिंग जारी न होने से अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वे चयनित होने के बाद भी प्रवेश लेने के लिए योग्य है कि नहीं।
बता दें कि एमबीबीएस की पहली काउंसलिंग 3 अगस्त को सराय बिल्डिंग स्थित सभागार में होनी है जबकि बीडीएस व बीएचएमएस की काउंसलिंग 4 अगस्त को सराय बिल्डिंग में ही होगी।
वहीं 31 जुलाई को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक दस्तावेज जमा किए जाएंगे। यह प्रक्रिया पूरी कर 1 अगस्त को तीनों वर्गों में चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की जाएगी। फिलहाल, कॉलेज प्रशासन ने सेकेंड काउंसिलिंग की तिथि जारी नहीं की है।
विज्ञापन
इनसेट
बीडीएस के टॉप थ्री रैंकिंग ये रही
प्रथम- चारवी शर्मा, 632 अंक, ऑल इंडिया रैंक 12960
द्वितीय- मेधा कंसल, 607 अंक, ऑल इंडिया रैंक 24971
तृतीय- निधि, 592 अंक, ऑल इंडिया रैंक 33856
इनसेट-
बीएचएमएस के टॉप थ्री रैंकिंग ये रही
प्रथम- हर्षवीर सिंह, 524 अंक, ऑल इंडिया रैंक 85871
द्वितीय- आकाश बंसल, 471 अंक, ऑल इंडिया रैंक 139519
तृतीय- निधि, 450 अंक, ऑल इंडिया रैंक 163381
इनसेट-
यहां इतनी सीटें
कुल सीटें ऑल इंडिया सेंट्रल पुल एनआरआई एससी/एसटी/बैकवर्ड जनरल
- जीएमसीएच 32 150 23 3 9 17/0/0 98
- डेंटल कॉलेज 100 73 10 15 11/4/4 53
- होमियोपैथिक 50 0 8 0 6 36कॉलेज एंड हॉस्पिटल