फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU Senate Elections: 32 rounds completed; 16 candidates remain in the fray after 31 were eliminated.

Chandigarh News: बाइक टैक्सी सेवाएं बंद होने से रोजी-रोटी पर संकट, प्रशासन को चाबियां सौंपेंगे चालक

Sun, 27 Sep 2026 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
PU Senate Elections: 32 rounds completed; 16 candidates remain in the fray after 31 were eliminated.
चंडीगढ़। शहर में चारों ऐप आधारित बाइक टैक्सी सेवाएं बंद होने से परेशान चालकों ने अब अपनी बाइक की चाबियां प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपने का फैसला लिया है। शनिवार को ऐप बेस्ड वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों ने बताया कि सेवाएं बंद होने से चालकों का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। इसी के विरोध में बाइक टैक्सी चालकों ने शनिवार शाम इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एलांते मॉल के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और प्रशासन से समाधान की मांग की।
विज्ञापन

चालकों ने कहा कि आमदनी का कोई दूसरा साधन नहीं होने से परिवार के पालन-पोषण और बाइक की मासिक किस्तें चुकाने का संकट खड़ा हो गया है। यूनियन के अनुसार अधिकांश चालकों ने बैंक या फाइनेंस कंपनियों से किस्तों पर बाइक खरीदी हैं। इसी बाइक से यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाकर होने वाली कमाई से वे परिवार का गुजारा करते थे। अब रोजाना की कमाई बंद है, जबकि बाइक की किस्त, मकान का किराया, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के खर्च जारी हैं।
विज्ञापन

चालकों का कहना है कि वे काम करना चाहते हैं, लेकिन ऐप आधारित सेवाएं बंद होने से रोजगार का रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान निकालकर बाइक टैक्सी सेवाओं के संचालन का रास्ता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस्तें भरना बनी सबसे बड़ी चिंता
यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि कई चालकों ने रोजगार के उद्देश्य से बाइक खरीदी थी। अब काम बंद होने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट है। उनका सवाल है कि जब बाइक से कमाई का अवसर नहीं मिलेगा तो मासिक किस्तें कैसे भरी जाएंगी। चाबियां प्रशासन को सौंपने का फैसला इसी परेशानी को अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए लिया गया है। यूनियन ने तत्काल हस्तक्षेप कर चालकों को दोबारा काम करने का अवसर देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed