फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reinstatement of 178 employees of NHM fired from their jobs

नौकरी से निकाले गये एनएचएम के 178 कर्मचारियों की हुई बहाली

Wed, 15 Dec 2021 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Reinstatement of 178 employees of NHM fired from their jobs
चंडीगढ़। नौकरी से निकाले गए 178 एनएचएम कर्मचारियों को 48वें दिन मंगलवार को पुन: तैनाती मिल गई है। कर्मचारियों को जीएमएसएच-16 स्थित स्वास्थ्य निदेशक कार्यालय में एनएचएम की नोडल अधिकारी डॉ. चारू गुप्ता ने पुन: बहाल किया। कर्मचारी सुबह 10 बजे से ही अस्पताल के प्रशासनिक भवन के बाहर पहुंच गए थे, लेकिन सभी कर्मचारियों को पुन: बहाली देते-देते शाम हो गई। वहीं, पुन: तैनाती पाकर कर्मचारी संतुष्ट नजर आए। उनका कहना है कि उनके संघर्ष की जीत हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि डीसी रेट के मानकों का पालन करने से इनकार करने व हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सचिव ने 178 कर्मचारियों को 28 अक्तूबर को बर्खास्त कर दिया था, तब से निकाले गए सभी कर्मचारी जीएमएसएच-16 के बाहर ही लगातार धरना प्रदर्शन और क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे थे। इस दौरान कर्मचारियों ने बर्खास्तगी के विरोध में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ कोर्ट केस भी कर दिया था। एडवाइजर ने मामले को अपने हाथ में लेकर कोर्ट केस वापस लेने और सभी निकाले गए कर्मचारियों को पुन: बहाल करने का आदेश दिया, जिसके बाद लगभग दो हफ्ते के बाद कर्मचारियों के पुन: बहाली की प्रक्रिया पूरी हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed