फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Regular teachers of Mewat model schools will have to pass HTET

नई शर्त से नाराजगी: मेवात मॉडल स्कूलों के शिक्षकों को पहले एचटेट करना होगा पास, तभी माने जाएंगे पक्के

Mon, 17 Jan 2022 12:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 17 Jan 2022 12:48 AM IST
सार

मेवात मॉडल स्कूलों के शिक्षकों को पहले हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) पास करना होगा। इसके बाद ही वह पक्के माने जाएंगे। जब तक एचटेट पास नहीं करते हैं तब तक उनके पदनाम के साथ तदर्थ लिखा होगा। सरकार के इस फैसले से शिक्षकों में नाराजगी है।

विज्ञापन
Regular teachers of Mewat model schools will have to pass HTET
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेवात मॉडल स्कूलों के शिक्षा विभाग में समायोजन की अधिसूचना जारी होने के बाद शिक्षकों में नाराजगी है। इन स्कूलों के शिक्षकों को एचटेट पास करना होगा। तभी ये स्कूल शिक्षा विभाग में पक्के शिक्षक माने जाएंगे। एचटेट न होने पर इनके पदनाम के साथ तदर्थ यानी एडहॉक जुड़ा रहेगा।शिक्षकों ने अधिसूचना में लगाई गई सभी अनावश्यक शर्तों को हटाकर संशोधित आदेश जारी करने की मांग की है। साथ ही कहा है कि उन्हें बिना शर्त समायोजित किया जाए। 

विज्ञापन


मेवात मॉडल स्कूल्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सतीश खटाना व महासचिव निसार अहमद ने अधिसूचना को लेकर विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में कार्यरत कर्मचारी मेवात विकास एजेंसी के अधीन कार्य कर रहे थे। सभी भर्ती विज्ञापन व साक्षात्कार के माध्यम से हुई हैं। कर्मचारी उस समय के भर्ती मापदंडों पर खरे उतरे थे, उसके बाद नियुक्ति पत्र जारी किए गए।
विज्ञापन


अब अधिसूचना में कर्मचारियों पर हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की शर्त लगा अयोग्य घोषित कर एडहॉक का नियुक्ति पत्र देना कर्मचारियों के साथ धोखा है। साथ ही इन स्कूलों में कार्यरत सभी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के अर्जित अवकाश, वरिष्ठता को समाप्त कर 2006 से पहले लगे कर्मचारियों पर नई पेंशन स्कीम लागू कर दी गई है। कोरोना काल के दौरान कर्मचारियों की मृत्यु पर एक्सग्रेशिया रोजगार स्कीम के तहत आश्रितों को कोई नौकरी नहीं दी गई। न ही कोई अन्य लाभ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेवात विकास एजेंसी की पूर्व में चल रही पांच वर्ष की नीति के तहत कर्मचारियों को नियमित ना कर अनुबंध पर लिया गया है। बगैर शर्तों के समायोजन न होने पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले आंदोलन करने को मजबूर होंगे। सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने कहा कि मेवात डेवलपमेंट एजेंसी (एमडीए) द्वारा संचालित स्कूलों में कार्यरत नियमित शिक्षकों को तदर्थ बनाना और एचटेट की शर्त थोपना अन्याय है। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed