{"_id":"58fa40134f1c1bda368b4569","slug":"registry-will-be-sitting-from-home-in-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में जल्द ही घर बैठे होगी रजिस्ट्री, बस करना होगा ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में जल्द ही घर बैठे होगी रजिस्ट्री, बस करना होगा ये काम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 22 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला 'संवाद' में कैप्टन अभिमन्यु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में अब घर बैठे ही जमीन की रजिस्ट्री का काम संभव होगा। इससे रजिस्ट्री में होने वाले भ्रष्टाचार की शिकायतों पर लगाम लग सकेगी। सूबे के वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने इस बात का खुलासा यहां अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में किया। उनके मुताबिक, सरकार शीघ्र ही इसकी विधिवत घोषणा करेगी।
इस कार्य के लिए राजस्व विभाग की वेबसाइट पर फॉर्मेट देखने पर हिंदी और अंग्रेजी में अलग-अलग प्रावधान दिखाई देंगे। जमीन के क्रेता और विक्रेता का विवरण इस वेबसाइट पर दिया जाएगा। उसकी पूरी डिटेल संबंधित कॉलम में दर्ज होकर सरकार के रिकॉर्ड में आ जाएगी। इससे लाभ यह होगा कि प्रॉपर्टी फ्रॉड पर लगाम लग जाएगी।
दूसरा रजिस्ट्रियों में होने वाला भ्रष्टाचार समाप्त होगा। जब पूरा विवरण भर दिया जाएगा तो अपने आप ही संबंधित तहसीलदार से मिलने का समय एसएमएस के माध्यम से संबंधित खरीदार को पहुंच जाएगा। चूंकि फोटो खिंचवाने की कार्रवाई भारत सरकार के निर्देशानुसार तहसीलदार की उपस्थित में होनी जरूरी है इसलिए तहसीलदार कार्यालय में जाना आवश्यक होगा।

आपत्ति का भी फॉर्मेट होगा
अमर उजाला 'संवाद' में कैप्टन अभिमन्यु
- फोटो : अमर उजाला
संबंधित फाइल पर यदि तहसीलदार को कोई आपत्ति होगी तो वह भी दो बार ही इसे दर्ज कर सकेगा। तीसरी बार यदि आपत्ति होगी तो फाइल पर एसडीएम अपनी टिप्पणी देंगे। बिना कारण एक भी दिन रजिस्ट्री लेट होने पर संबंधित अफसर पर कार्रवाई की जाएगी।
अब यह सिस्टम खत्म हो जाएगा कि कोई भी रजिस्ट्री क्लर्क कहीं पर भी आपत्ति लगा दे। आपत्ति का पूरा फॉर्मेट होगा जो कि पहली बार में ही आपत्ति क्रेता व विक्रेता दोनों को बताएगा। बार-बार आपत्ति लगाने वाले अधिकारी नपेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय और राजस्व मंत्री का कार्यालय रोजाना रात को रजिस्ट्रियों की चेकिंग करेगा। एक भी रजिस्ट्री लंबित होगी तो अधिकारियों पर गाज गिरनी तय है। पिछले दिनों हमने कई तहसीलदार सस्पेंड भी किए हैं।
-कैप्टन अभिमन्यु, वित्त एवं राजस्व मंत्री, हरियाणा।