फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Refund checks in case reopened

रिफंड मामले में दोबारा शुरू हुई जांच

Tue, 18 Feb 2014 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Tue, 18 Feb 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
Refund checks in case reopened
सेक्टर-20 स्थित न्यू ग्रेन मार्केट में प्लॉट नंबर 61 और 63 के रिफंड मामले की दोबारा जांच शुरू हो गई है। सचिव सुमनलता का ट्रांसफर कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक आनंद मोहन शरण ने यह जानकारी दी।

मार्केट कमेटी की सचिव सुमनलता ने मंडी बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी पर मामले को प्रभावित किए जाने का आरोप लगाते हुए मंडी बोर्ड के मुख्य प्रशासक आनंद मोहन शरण को शिकायत पत्र भेजा था।
विज्ञापन


अब रूल-सात के तहत इस मामले की दोबारा जांच की जा रही है और इसकी रिपोर्ट के आधार पर लापरवाही बरतने वालों पर भी गाज गिर सकती है।

मार्केट कमेटी की सचिव सुमनलता ने कहा कि सभी नियमों का पालन करते हुए एकाउंटेट की रिपोर्ट मार्केट कमेटी के अधिकारियों के पास भेजी गई थी।

अधिकारियों की स्वीकृति के आधार पर ही प्लॉट होल्डरों को रिफंड किया गया है। उनका आरोप है कि मंडी बोर्ड के एक अधिकारी जानबूझ कर इस मामले को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सोमवार को दी गई शिकायत के बारे में मंडी बोर्ड के मुख्य प्रशासक आनंद मोहन शरण ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed