{"_id":"62a99f6926ea313ec9582b85","slug":"referred-child-from-jind-civil-hospital-died-on-the-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: नागरिक अस्पताल से रेफर बच्चे ने रास्ते में तोड़ा दम, परिजनों का आरोप- एंबुलेंस में नहीं थी ऑक्सीजन की व्यवस्था, EMT भी नहीं गया साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: नागरिक अस्पताल से रेफर बच्चे ने रास्ते में तोड़ा दम, परिजनों का आरोप- एंबुलेंस में नहीं थी ऑक्सीजन की व्यवस्था, EMT भी नहीं गया साथ
Wed, 15 Jun 2022 04:12 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 15 Jun 2022 04:12 PM IST
सार
नागरिक अस्पताल रेफरल सेवा के नोडल अधिकारी डॉक्टर जय कुमार मान ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। इस बारे में पता करेंगे कि ईएमटी साथ क्यों नहीं गया? जो आरोप लगाए गए है, उनकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
बच्चे के साथ मौजूद परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जींद के नागरिक अस्पताल से रेफर एक वर्षीय बच्चे की रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस में ईएमटी मौजूद नहीं था और ना ही ऑक्सीजन की पूरी व्यवस्था थी। इसके चलते उनके बच्चे की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने मामले की शिकायत स्वास्थ्य अधिकारियों से की है।
विज्ञापन
कृष्णा कॉलोनी निवासी सुनील अपने एक वर्षीय बेटे महेश को सांस की दिक्कत के चलते उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया था। चिकित्सकों ने महेश की हालत को गंभीर देख उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने पीजीआई ले जाने के लिए एंबुलेंस भी मुहैया करवाई थी।
विज्ञापन
नियमानुसार एंबुलेंस में मरीज के साथ ईएमटी का होना जरूरी होता है लेकिन चालक ही एंबुलेंस को लेकर रोहतक के लिए चल पड़ा। पिता सुनील ने आरोप लगाया कि रास्ते में ऑक्सीजन खत्म हो गई और जब इसके बारे में चालक को बताया तो उसने प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सका। इसी दौरान उसके बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद वह वापस अपने बच्चे को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे और इमरजेंसी के बाहर खड़े होकर रोष व्यक्त किया और स्वास्थ्य अधिकारियों को शिकायत दी।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल रेफरल सेवा के नोडल अधिकारी डॉक्टर जय कुमार मान ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। इस बारे में पता करेंगे कि ईएमटी साथ क्यों नहीं गया? जो आरोप लगाए गए है, उनकी जांच करवाई जाएगी।