फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Referendum 2020, Gurpatwant Singh Pannu Active in Haryana Also

'रेफरेंडम 2020' के लिए हरियाणा में भी सक्रिय हुआ गुरपतवंत सिंह पन्नू, रिकॉर्ड कर भेजा संदेश

Tue, 30 Jun 2020 10:39 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 30 Jun 2020 10:39 AM IST
सार

  • सरकार व लोगों को रिकॉर्डेड कॉल के जरिये भेजा संदेश
  • अमेरिका से सिख फिर जस्टिस मुहिम चला रहा
  • हरियाणा के सिखों को कहा, जनमत संग्रह-2020 में दें अपना योगदान

विज्ञापन
Referendum 2020, Gurpatwant Singh Pannu Active in Haryana Also
गुरपतवंत सिंह पन्नू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमेरिका से 'खालिस्तान ग्रुप द सिख फ़ॉर जस्टिस' मुहिम चला रहा गुरपतवंत सिंह पन्नू फोन कॉल के जरिए हरियाणा में भी सक्रिय हो गया है। सोमवार को प्रदेश के अनेक लोगों को पन्नू की रिकॉर्डेड कॉल आई।
विज्ञापन


17046844993 नंबर से आई कॉल में पन्नू कह रहा है कि हरियाणा के सिख भी जनमत संग्रह-2020 में योगदान दें। हम पंजाब को भारत के कब्जे से आजाद कराने जा रहे हैं। हरियाणा सरकार व लोगों को चेतावनी है कि पंजाब के आजाद मुल्क बनने पर हरियाणा उसके साथ आता है तो ठीक, नहीं तो सरकार अपने तमाम दफ्तर और संस्थान पंजाब के इलाकों से हटाकर अपने इलाकों में ले जाए।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क से की गई कॉल में पन्नू ने हरियाणा के पंजाब की बिजली और पानी का लगातार इस्तेमाल करने पर भी सवाल खड़े किए हैं। हरियाणा में रह रहे सिख समुदाय के लोग भी जनमत संग्रह-2020 में शामिल हों। वे अपना वोट देने के लिए पंजीकरण कराएं। 4 जुलाई से पंजाब को आजाद मुल्क बनाने के लिए करवाए जा रहे जनमत संग्रह में शामिल होकर वे अपना योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानूनी प्रावधानों के तहत करेंगे उचित कार्रवाई: डीजीपी

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने कहा है कि न्यूयॉर्क स्थित खालिस्तान ग्रुप द सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू के रिकॉर्डेड संदेश पर कड़ा संज्ञान लिया गया है। हरियाणा पुलिस उसके खिलाफ कानून संबंधी प्रावधानों के तहत उचित कार्रवाई करेगी।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, पन्नू ने अपने संदेश में दावा किया है कि हरियाणा के लोग हमेशा पंजाब और सिखों के हितों के खिलाफ खड़े हैं। उसने जानबूझकर शरारत और असंतुलन फैलाने की कोशिश की है। यह दोनों राज्यों के लोगों के बीच शांति और भाईचारे को बिगाड़ने की चेष्टा है। उसके शांतिभंग करने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डीजीपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह के कृत्यों में लिप्त पाए जाने वाले को दंडित करने के लिए कानून के संबंधित प्रावधानों का सहारा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed