फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reduced risk of corona infection if chlorine content is 2 ppm

कैसे खुलेंगे स्वीमिंग पूल : क्लोरीन की मात्रा 2 पीपीएम हो तो कोरोना संक्रमण का खतरा होगा कम

Thu, 29 Apr 2021 02:19 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Reduced risk of corona infection if chlorine content is 2 ppm
चंडीगढ़। पूल के पानी में अगर क्लोरीन की मात्रा 2 पीपीएम हो और कुछ जरूरी निर्देश का पालन किया जाए तो शहर में स्वीमिंग पूल खुल सकते हैं।
विज्ञापन

फिलहाल शहर में 25 मीटर का छोटा स्वीमिंग पूल सेक्टर-8 स्थित सरकारी स्कूल के मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खुला है। वहीं पंजाब विश्वविद्यालय में बना हुआ अंतरराष्ट्रीय स्तर का इंडोर स्वीमिंग पूल अभी तक खुला नहीं है। वहीं सेक्टर-23 स्थित ऑल वेदर स्वीमिंग पूल में भी अभी अभ्यास शुरू नहीं हुआ है। इस कारण खिलाड़ी सेेक्टर-8 स्थित छोटे स्वीमिंग पूल पर ही अभी अभ्यास करने पर मजबूर हैं। पंजाब विश्वविद्यालय के वरिष्ठ और शहर के जाने-माने कोच गुरचरण सिंह के अनुसार देश में कई जगह पूरे नियमों के साथ स्वीमिंग पूल खुले हैं तो चंडीगढ़ में पूल क्यों नहीं खोले जा रहे हैं। इनके मुताबिक स्वीमिंग पूल में अगर क्लोरीन की मात्रा 2 पीपीएम डाली जाए, तो इससे बैक्टीरिया पूरी तरह से मर जाएगा। वहीं इससे बॉडी में इंफेक्शन का खतरा भी नहीं रहता । वहीं कुछ सुरक्षा संबंधी गाइडलाइंस का पूरा पालन करने से पूल में अभ्यास किया जा सकता है।

थाईलैंड में कड़े नियमों के बाद खुले थे पूल
शहर से अंतरराष्ट्रीय तैराक पिछले साल थाईलैंड में एक प्रतियोगिता के दौरान हिस्सा लेने गई थीं। इन्होंने बताया कि वहां भी कोविड-19 के चलते लॉकडाउन लगा दिया गया था। कड़े नियमों के चलते वहां जल्द ही सुधार हुआ और स्वीमिंग पूल कड़ी सावधानी के साथ खोल दिए गए थे। स्वीमिंग पूल में क्लोरीन की मात्रा उच्च लेवल तक बढ़ा दी गई। इसके बाद अभ्यास के दौरान एक लाइन में एक ही स्वीमिंग खिलाड़ी अभ्यास के लिए पूल में उतारा। रोजाना कंप्यूटर पर तैराक के शरीर का तापमान नोट किया जाता था। पूल को रोजाना सुबह और शाम बेहतरीन तरीके से सैनिटाइज किया जाता था।
विज्ञापन

इन दिशानिर्देशों के साथ पूल में उतर सकते हैं
पूल में 2 पीपीएम क्लोरीन की मात्रा के बाद ही इस्तेमाल करें।
कोविड-19 टेस्ट करवाएं और रिपोर्ट सही आने पर पूल में जमा करवाएं।
पूल में दो खिलाड़ी एक-दूसरे की दिशा में ही अभ्यास करें।
कम संख्या में आए और एंट्री के लिए थर्मल स्क्रीनिंग करवाएं।
घर से ही स्वीमिंग सूट के उपर गाउन डालकर आए।
चेहरे पर फेस शील्ड जरूर लगाएं।
स्वीमिंग करने के बाद घर जाकर ही शॉवर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed