फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   reduce of water level in Yamuna river, south

यमुना का घटा जलस्तर दक्षिण हरियाणा के लिए खतरे की घंटी

Thu, 28 Apr 2016 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Thu, 28 Apr 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
reduce of water level in Yamuna river, south
यमुना नदी का घटा जलस्तर - फोटो : amar ujala

यमुना नदी में जलस्तर कम होने से बुधवार को भी दक्षिण हरियाणा के जिलों को मांग से काफी कम पानी की आपूर्ति की गई। दिन भर केवल तीन घंटे यमुना का जलस्तर तीन से चार हजार क्यूसेक रहा, इस दौरान हरियाणा के हिस्से की पानी आपूर्ति में थोड़ा सुधार रहा।

विज्ञापन


सिंचाई विभाग के मुताबिक मंगल की रात 12 बजे से बुधवार रात आठ बजे तक जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। करीब आठ घंटे तक जलस्तर 1166 क्यूसिक रिकार्ड किया गया। इस दौरान पश्चिमी यमुना नहर में 814 क्यूसेक पानी की आपूर्ति की गई, जिसमें 761 क्यूसेक पानी दिल्ली के लिए था। यानी दक्षिण हरियाणा के हिस्से में मात्र 53 क्यूसेक पानी आया। इन दिनों पानी की मांग छह हजार क्यूसेक की है। बुधवार को यमुना का अधिकतम जलस्तर 10 बजे 4174 क्यूसिक  दर्ज किया गया। इस दौरान पश्चिमी यमुना नहर में 2988 क्यूसेक पानी दिया गया। 
विज्ञापन


बिजली उत्पादन भी 80 प्रतिशत घटा
यमुना का जलस्तर कम होने से पनबिजली परियोजना में पिछले चार महीनों से बिजली उत्पादन बुरी तरह प्रभावित है। इन दिनों क्षमता से करीब 80 प्रतिशत कम बिजली बन पा रही है। हाइडिल पॉवर हाउस की चार इकाइयां बेगमपुर, नेनोवाली, भूड़कला व ताजेवाला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इकाइयों की आठ यूनिटों में आठ-आठ मेगावाट बिजली उत्पादन होता है। आठों यूनिटों में बिजली उत्पादन के लिए हाइडिल को 5400 क्यूसेक पानी की जरूरत होती है। पानी कम होने पर एक या दो इकाइयों में ही बिजली उत्पादन हो रहा है। हाइडिल पावर हाउस के एक्सईएन बीपी शर्मा ने बताया कि यमुना में पानी की कमी दिसंबर के बाद से ही है। फिलहाल 18 से 20 प्रतिशत बिजली का उत्पादन हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed