फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   red the himalaya rally won by chandigarh driver jagmeet gill, success story

-10 डिग्री की ठंड को दी मात और जीत ली हिमालय रैली, जानिए कैसे?

Tue, 18 Oct 2016 09:24 AM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Oct 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
red the himalaya rally won by chandigarh driver jagmeet gill, success story
रेड द हिमालय रैली विजेता जगमीत गिल
नए रूट और माइनस 10 डिग्री की हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच रेड द हिमालय रैली की ओवर आल ट्राफी चंडीगढ़ के जगमीत गिल ने जीत ली। रैली ड्राइवर जगमीत गिल का कहना है कि रैली तो काफी चुनौतीपूर्ण थी। लेकिन जीत का जज्बा लेकर और पूरी तैयारी केसाथ ही रैली में उतरा था।  इसी के चलते लगातार पांचवीं बार रेड द हिमालय रैली जीतने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन


यह रैली देश और विदेशी में होने वाले सबसे टफ रैलियों में से एक मानी जाती है। जगमीत शहीर के एकमात्र अकेले ऐसे ड्राइवर हैं, जिन्होंने टाइम स्पीड डिस्टेंस (टीएसडी) वर्ग में रेड द हिमालय रैली की ओवरऑल ट्राफी जीती है। जगमीत गिल ने रेड द हिमालय रैली को लगातार पांचवीं बार जीतने का रिकार्ड भी बना चुके हैं। इन्होंने 2012, 13 ,14,15,16 पांच बार विजेता ट्राफी को जीता। इस वर्ग में 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


मनाली से 11 अक्तूबर से शुरू हुई रेड द हिमालय रैली दर्जा, केलांग, काजा, धमका, लोसर, कुंजम, पुंग वारी ला से जैसे दुर्गम एरिया से होती हुई लगभग 2200 किलोमीटर का समफर तय करते हुए 15 अक्तूबर को वापस मनाली में आकर खत्म हुई। विजेता बनने केबाद जगमीत गिल ने बताया कि रैली का काफी चुनौतीपूर्ण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अनुसार रैली में हिस्सा लेने वालों को उस समय असली परीक्षा का सामना करना पडड़ा जब कुंजम पास  और कुंजम पास के पास - 10 डिग्री तापमान पहुंच गया। कंपकंपा देने वाली सर्दी के बीच भी स्टेयरिंग से हाथ नही हटाया और रैली का सफर जारी रखते हुए आगे बढ़ता चला गया।

 
नेविगेटर की अहम भूमिका
जगमीत केसाथ कोलकता के चंदन सेन रेड द हिमालय रैली में नेविगेटर की भूमिका में रहे। रैली में नेविगेटर का रोल हमेशा से ही अहम रोल रहता है। वह रैली केरूट मैप को हाथों में लिए ड्राइवर को आगे आने  वाले मोड़, टर्न के बारे में समय समय पर जानकारी देता रहता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed