फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Weather Forecast Update: Red alert issued for dense fog and severe cold day in eight cities of Haryana

Haryana Weather: हरियाणा में पारा शून्य के करीब, आठ शहरों में रेड अलर्ट, अगले चार दिन ठंड से राहत नहीं

Sat, 13 Jan 2024 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 13 Jan 2024 12:10 AM IST
सार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अगले 4-5 दिन तक कड़ाके की ठंड के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में भी अगले चार दिन बदलाव की कोई संभावना नहीं है। उसके बाद कुछ राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
Haryana Weather Forecast Update: Red alert issued for dense fog and severe cold day in eight cities of Haryana
Haryana Weather News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा समेत पूरा उत्तर भारत शीतलहर और कड़ाके की ठंड की चपेट में है। शुक्रवार को हरियाणा का न्यूनतम तापमान शून्य के करीब पहुंच गया। हिसार के बालसमंद का पारा सीजन में अब तक का सबसे कम 0.4 डिग्री व महेंद्रगढ़ का एक डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 0.4 से 5.5 डिग्री के बीच ही रहा।

विज्ञापन


साथ ही, प्रदेश के अधिकतर शहरों में कोहरा फिर लौट आया है। शुक्रवार को कई जगह अति घना कोहरा दर्ज किया गया। इस कारण हिसार, भिवानी और सिरसा में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। आठ जिले 'सीवियर कोल्ड डे' की चपेट में रहे। महेंद्रगढ़, हिसार, रेवाड़ी में पाला भी पड़ा है। यहां फसलों पर सुबह बर्फ जमी नजर आई। प्रदेश में पूरे दिन शीतलहर चलती रही। 
विज्ञापन


वहीं, मौसम विभाग ने शनिवार के लिए आठ शहरों में घने कोहरे और सीवियर कोल्ड डे का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात व पलवल शहर शामिल हैं। बाकी शहरों में ऑरेज अलर्ट है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अगले 4-5 दिन तक कड़ाके की ठंड के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में भी अगले चार दिन बदलाव की कोई संभावना नहीं है। उसके बाद कुछ राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन का तापमान बढ़ने से थोड़ी राहत

हरियाणा के कुछ शहरों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फरीदाबाद में 21.5, रेवाड़ी में 21 और गुरुग्राम में 18 डिग्री दर्ज किया गया। इससे यहां के लोगों को दिन में ठंड से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने बताया है कि शनिवार से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है लेकिन यह भी कमजोर है। इसका मैदानी इलाकों में ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा। इससे हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हो सकती है। हरियाणा में बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।

ट्रेनें प्रभावित

कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने से ट्रेनों पर भी असर पड़ा है। यूएचपी कोटा एक्सप्रेस रद्द कर दी गई, जबकि भिवानी से तिल ब्रिज एक्सप्रेस 35 मिनट, जींद जंक्शन से नई दिल्ली ट्रेन 15 मिनट, जाखल जंक्शन से दिल्ली ट्रेन 1.14 घंटे और धौलाधार एक्सप्रेस 1.16 घंटे लेट रही। इसके अलावा नेशनल हाईवे पर वाहन भी रेंग-रेंग कर चलते रहे।

      कहां कितना रहा तापमान 

शहर न्यूनतम
हिसार (बालसमंद) 0.4
महेंद्रगढ़ 1.0
नारनौल 2.2
फतेहाबाद   3.2
करनाल 4.0
रोहतक 4.1
भिवानी 4.1
अंबाला 4.6
फरीदाबाद 4.9
सिरसा 5.0
पंचकूला 5.5
पानीपत  5.5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed