फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Recruitment to 7473 posts in police department according new rule, big announcement for candidates

नए नियमानुसार होंगी पुलिस विभाग में 7473 पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी

Sun, 15 Apr 2018 06:15 AM IST
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 15 Apr 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
Recruitment to 7473 posts in police department according new rule, big announcement for candidates
बीएस संधू, पुलिस महानिदेशक, हरियाणा

पिछले काफी समय से हरियाणा पुलिस जवानों की रुकी हुईं नियुक्तियां अब नए संशोधित भर्ती नियमानुसार होंगी। पिछले दिनों सरकार ने पुलिस भर्ती नियमों में संशोधित किया था। इसके बाद हरियाणा पुलिस अब नये नियमों के तहत इस भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है। हरियाणा पुलिस ने पिछले नियमों के तहत अपना भर्ती  प्रस्ताव वापस ले लिया है और नए नियमों के तहत भर्ती के लिए हरियाणा पुलिस ने अपना प्रस्ताव सरकार और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भेज दिया है।

विज्ञापन


इन भर्तियों का विज्ञापन जारी होने के बाद युवाओं से आवेदन मांगे जाएंगे। इन पदों के लिए होने वाली भर्ती में इंटरव्यू नहीं होगा। हरियाणा पुलिस द्वारा नए नियमानुसार भेजे गए प्रस्ताव में  पुलिस जवानों की 7000 (6 हजार पुरुष व 1 हजार महिला)  और सब-इंस्पेक्टर की 473  (400 पुरुष व 73 महिला) भर्तियां प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल से इंस्पेक्टर तक 5 हजार पद भी खाली
प्रदेश में पुलिस महकमे में 14 हजार पद खाली पड़े हैं। इनमें से करीब 5 हजार पद ऐसे हैं जो हेड कांस्टेबल और इंस्पेक्टर तक के हैं। इसी वजह से पुलिस को विभिन्न केसों के लिए जांच अफसर नहीं मिल पाते। जिसके चलते पुलिस केसों की पेंडेंसी बढ़ती जा रही है। जो पुलिस के लिए चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घोटाले के कारण लेट हो सकती हैं भर्तियां

Recruitment to 7473 posts in police department according new rule, big announcement for candidates

हरियाणा पुलिस ने अपनी ओर से इन भर्तियों की पूरी तैयारियां कर ली हैं। भर्तियों के नए नियमानुसार प्रस्ताव भी आगे भिजवा दिया है। लेकिन पिछले दिनों हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में भर्ती घोटाले का पर्दाफाश हो गया है, इसलिए ये भर्तियां कुछ समय के लिए लेट हो सकती है। इस भर्ती घोटाले में घोटालेबाज धांधली इंटरव्यू में ही फर्जी अंक लगवाने में ही करते थे। लेकिन अब जब भी उक्त पुलिस भर्तियां होंगी, तो इसमें इंटरव्यू होगा ही नहीं।

बीएस संधू, पुलिस महानिदेशक , हरियाणा  ने बताया कि पुलिस भर्ती नियमों में संशोधन के बाद विभाग ने अपना प्रस्ताव आगे फारवर्ड कर दिया है। बिना इंटरव्यू के ही अब ये भर्तियां होंगी। पुलिस के पास इस वक्त जांच अफसर रैंक के कर्मियों की बहुत कमी है। इसलिए फिलहाल अच्छे ट्रैक रिकार्ड वाले रिटायर्ड पुलिस कर्मियों को अनुबंध पर रखा गया है। लेकिन उम्मीद है इस साल पुलिस महकमे में कुल रिक्त पदों का 50 से फीसदी भर्तियां हो जाएंगी। सरकार इसे लेकर काफी गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed