फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   recruitment, teacher recruitment, punjab teacher recruitment, punjab govt, punjab

सरकारी टीचर बनने का मौका, 4500 पदों पर होगी भर्ती, तैयार रहें युवा

Thu, 21 Jul 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 21 Jul 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
recruitment, teacher recruitment, punjab teacher recruitment, punjab govt, punjab
शिक्षक नौकरी - फोटो : getty
सरकारी टीचर्स बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ा सुनहरा मौका। 4500 पदों पर भर्ती होने जा रही है। पंजाब के शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत चीमा ने अधिकारियों के साथ बैठक करके भरती और प्रमोशन के काम की समीक्षा की। उन्होंने इन दोनों कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक के बाद डॉ. चीमा ने कहा कि विभाग 4500 ईटीटी टीचरों का नतीजा इसी माह घोषित कर भरती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इस संबंध में जल्द विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। 31 मार्च 2017 के बाद किसी भी स्कूल में कोई पद खाली नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि 58 सेंटर हेड टीचरों को ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी के तौर पर जल्द प्रमोट किया जाएगा।
विज्ञापन


ईटीटी टीचरों से हेड टीचर व हेड टीचर से सीएचटी केप्रमोशन का काम भी पूरा किया जाएगा। इन भरती और प्रमोशन से स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा देने का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी। बैठक में प्रमुख सचिव जी वज्रलिंगम, डीजीएसई प्रदीप अग्रवाल, डीपीआई बलबीर सिंह ढोल व पंकज शर्मा, अतिरिक्त स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. गुरजीत सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed