फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Recruitment process for 124 posts of Assistant Professor in PGI begins, applications open

Chandigarh News: पीजीआई में सहायक प्रोफेसर के 124 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, आवेदन शुरू

Thu, 04 Jan 2024 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Recruitment process for 124 posts of Assistant Professor in PGI begins, applications open
चंडीगढ़। पीजीआई प्रशासन ने सहायक प्रोफेसर के 124 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभिन्न विशिष्टताओं में नियमित आधार पर सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए आवदेन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए तीन जनवरी से ऑनलाइन शुल्क जमा कराने के लिए चालान भुगतान शुरू कर दिया है। अंतिम तिथि 24 जनवरी तय की गई है। वहीं, बैंक में आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। उम्मीदवार आवेदन की हार्ड प्रति पीजीआई के भर्ती सेल से पांच फरवरी शाम 4 बजे तक प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

पीजीआई प्रशासन के अनुसार नियुक्ति से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर अधिक जानकारी संस्थान की वेबसाइट www.pgimer.edu.in के होम पेज रिक्रूटमेंट लिंक पर लॉगइन कर प्राप्त किया जा सकता है। बता दें कि हाइकोर्ट ने पीजीआई में डॉक्टरों और शिक्षकों के खाली पदों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए पीजीआई प्रशासन ने जवाब मांगा था। इसके बाद पीजीआई प्रशासन ने नियुक्ति की प्रक्रिया में तेजी लाई है। इस संबंध में संस्थान को सात जनवरी को हाई कोर्ट में जवाब पेश करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article