फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   recruitment, police recruitment, haryana police recruitment, police recruitment schedule, haryana

पुलिस में भर्ती होने का मौका, 3000 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू शेड्यूल

Thu, 09 Jun 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 09 Jun 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
recruitment, police recruitment, haryana police recruitment, police recruitment schedule, haryana
हरियाणा पुलिस में भर्ती - फोटो : डेमो फोटो
हरियाणा सरकार पुलिस विभाग में 3000 पदों पर भर्ती करने जा रही है। इसके लिए इंटरव्यू का शेड्यूल जारी हो गया है। सभी जिलों में 15 जून को साक्षात्कार लिए जाएंगे। 25 से 50 वर्ष की आयु के योग्य भूतपूर्व सैनिकों को प्रदेश के सभी जिलों में विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में एक वर्ष के लिए भर्ती किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 14 हजार रुपये के मानदेय सहित पुलिस कांस्टेबल की तरह अन्य सुविधाएं और लाभ देने का भी प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पात्र भूतपूर्व सैनिक केवल एक वर्ष की अवधि के लिए 14 हजार रुपये के मासिक मानदेय पर रखें जाएंगे। इसमें चयनित उम्मीदवारों को जिलों में विशेष पुलिस अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया जाएगा और मानदेय सीधे उनके खाते में जमा होगा। इनको उनके गृह पुलिस थानों में तैनात नहीं किया जाएगा, लेकिन इसका ध्यान रखा जाएगा कि नजदीकी पुलिस थानों में ही उन्हें पदस्थापित किया जाए।
विज्ञापन


अगर कोई दूसरे जिलों में जाने का इच्छुक है तो उन्हें वहां भेजा जा सकता है। भर्ती के समय दो जोड़ा वर्दी, एक जोड़ी जूते, एकमुश्त 3000 रुपये, सरकारी दौरे के लिए 150 रुपये प्रतिदिन यात्रा भत्ता और दैनिक भत्ता (टीए/डीए) दिया जाएगा। चयनित होने पर उन्हें हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल की तरह आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर ड़्यूटी के दौरान मृत्यु होती है तो 10 लाख रुपये, जबकि स्थायी विकलांगता पर एक से तीन लाख रुपये और गंभीर चोट लगने पर एक लाख की अनुग्रह राशि देने का भी प्रावधान किया गया है। चयन के लिए लिखित या शारीरिक जांच परीक्षा नहीं होगी। इसके लिए सेना में कम-से-कम पांच वर्ष की सेवा का होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed