फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   recruitment, police recruitment, haryana police recruitment, police constable recruitment, haryana

पारदर्शी होगी पुलिस भर्ती, खुद देख सकेंगे अपनी परफॉर्मेंस

Wed, 18 May 2016 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 May 2016 12:48 PM IST
विज्ञापन
recruitment, police recruitment, haryana police recruitment, police constable recruitment, haryana
अधिकतर जिलों में भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है लेकिन कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला में अभी भी ग्राउंड टेस्ट लिए जा रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कांस्टेबल भर्ती में इस बार पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। प्रतिभागी अपनी परफॉर्मेंस खुद देख सकेंगे। अगर आप भी पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए दौड़ में शामिल हो रहे हैं, लेकिन खुद के प्रदर्शन को लेकर कोई संशय हो तो वहां लगे एलईडी स्क्रीन हकीकत बताएगा।
विज्ञापन


दौड़ में कितने मिनट में दूरी तय कर ली गई और रफ्तार क्या थी इसकी जानकारी मिलेगी ताकि उम्मीदवारों को फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट में अपनी शारीरिक क्षमता (दौड़) का अंदाजा मिल सके। अगर, कोई चयनित नहीं होता है पीएसटी से संबंधित जानकारी मांगी जा सकती है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए यह पहल की है।
विज्ञापन


कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए जून में होने वाली परीक्षा में पूछे जाने वाले संबंधित सिलेबस और प्रश्नों का फॉर्मेट वेबसाइट पर भी उपलब्ध है जो उम्मीदवारों के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन बी. बी. भारती के मुताबिक परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है, ताकि प्रतिभाशाली उम्मीदवारों का ही चयन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई के लिए भी जून में होगी पीएसटी

recruitment, police recruitment, haryana police recruitment, police constable recruitment, haryana
कांगड़ा के पुलिस मैदान धर्मशाला में रविवार को भी ग्राउंड टेस्ट लिया गया। जिले भर से आए युवाओं ने इसमें हिस्सा लिया। - फोटो : अमर उजाला
आयोग के मुताबिक जून में सब-इंस्पेक्टर पद के लिए भी फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट का भी आयोजन किया जाएगा। इसके तहत पांच हजार कांस्टेबल के करीब 200 सब-इंस्पेक्टरों के चयन के लिए भी परीक्षा होगी।

टेस्ट पेपर्स से मिलेगी तैयारी में मदद
लिखित परीक्षा के प्रारूप के मुताबिक हरियाणा के जिलों में कुछ कोचिंग संस्थानों ने भी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए कोर्स की शुरुआत कर दी है। इसके तहत उन्हें शॉर्टकट के अलावा परीक्षा के लिए टेस्ट पेपर्स भी दिए जा रहे हैं।

इसकी मदद से परीक्षा के मुताबिक उम्मीदवारों को खुद को तैयार रखने का मौका मिल सकेगा। इससे टाइमिंग और निगेटिव मार्किंग सहित अन्य पहलुओं का ध्यान रखते हुए परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed