{"_id":"5bc894bebdec22694c3429a1","slug":"recruitment-of-905conductor-in-haryana-for-three-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा रोडवेज: सरकार ने निकाली 905 कंडक्टर की भर्ती, जानें आवेदन की तारीख, नियम और शर्तें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा रोडवेज: सरकार ने निकाली 905 कंडक्टर की भर्ती, जानें आवेदन की तारीख, नियम और शर्तें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 24 Oct 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज का चक्का जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने रोडवेज हड़ताल के लंबा खिंचने के कारण वैकल्पिक प्रबंध शुरू कर दिए हैं। इसी महीने 905 कंडक्टरों की भर्ती अनुबंध और दैनिक वेतन भोगी आधार पर की जाएगी। तीन महीने के लिए इन्हें रखा जाएगा। जरूरत पड़ी तो कार्यकाल और बढ़ाया जा सकता है। नियमित कंडक्टरों के ज्वाइन करने पर इनकी सेवाएं खत्म कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
कच्चे तौर पर कंडक्टर लगने के लिए भी अंग्रेजी और संस्कृत के साथ मैट्रिक पास होना जरूरी है। आवेदक को कंडक्टर का दस वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। सरकार इन्हें 19,900 रुपये वेतन देगी। परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह ने बताया कि 21 से लेकर 42 वर्ष की आयु के लाइसेंस शुदा कंडक्टर ही रोडवेज में सेवाएं देने के पात्र होंगे।
विज्ञापन
योग्य उम्मीदवार अपने-अपने जिले के रोडवेज महाप्रबंधक के पास 25 अक्टूबर पांच बजे तक नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। ज्वाइनिंग से पहले ही धनपत सिंह ने साफ कर दिया है कि नौकरी पूरी तरह से अनुबंध व दैनिक वेतन भोगी आधार पर होगी। किसी भी समय बिना कारण बताए सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं। साथ ही कोई भी कंडक्टर नियमितीकरण के लिए दावा नहीं कर सकेगा। इसके लिए डिपो महाप्रबंधक पहले ही एग्रीमेंट करेंगे।
विज्ञापन