{"_id":"5780fe8f4f1c1b114f7f9e82","slug":"recruitment-india-mission-young-literate-adult-education-interview-unique-answer-dabwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरव्यू देने आए युवाओं से पूछा, देश के राष्ट्रपति कौन? अधिकांश बोले, मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरव्यू देने आए युवाओं से पूछा, देश के राष्ट्रपति कौन? अधिकांश बोले, मोदी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Sun, 10 Jul 2016 09:56 AM IST
विज्ञापन
इंटरव्यू
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा साक्षर भारत मिशन के तहत प्रौढ़ शिक्षा देने के लिए प्रेरक बनने पहुंचे युवाओं के जवाब सुनकर सभी चौंक गए।
बीए, एमए, बीएड तथा एमए बीएड पास युवाओं से जब पूछा गया कि देश का राष्ट्रपति कौन है, तो कुछ ने जवाब दिया भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुछ बोले नरेंद्र सिंह मोदी। युवाओं का सामान्य ज्ञान परख रही छह सदस्यीय कमेटी ने जवाब सुनकर मत्थे पर हाथ रख लिया। यह नजारा शुक्रवार को बीडीपीओ कार्यालय का था। जब 22 गांवों के 68 युवा प्रेरक बनने को पहुंचे थे।
छह सदस्यीय कमेटी के चेयरमैन बीडीपीओ वेदपाल सिंह, सदस्य बीईईओ नरेश सिंगला, प्रिंसिपल सुरजीत सिंह मान के साथ-साथ एसएमसी कमेटी सदस्य, संबंधित गांव के सरपंच थे। मौके पर सीडीपीओ की टीम भी मौजूद थी। ऑब्जर्वर के तौर पर भूपेंद्र देव मौजूद थे। हालांकि प्रेरक बनने के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं रखी हुई थी। लेकिन बारहवीं से लेकर बीए, बीएड, एमए, एमए बीएड पास भी इंटरव्यू देने पहुंचे। जब उपरोक्त टीम ने सामान्य ज्ञान परखना चाहा।
जब युवा राष्ट्रपति का नाम नहीं बता सकें तो टीम ने राजनीति का रुख किया।
टीम ने पूछा देश में लोकसभा की कितनी सीट हैं, जवाब मिला 52। इसके बाद हरियाणा में विधानसभा सीटों की संख्या पूछी गई, जवाब मिला 212। यहीं नहीं टीम ने उपायुक्त का नाम पूछा, 10 में से महज दो को पता था। डबवाली के एसडीएम कौन हैं? बीडीपीओ कौन हैं? कोई नहीं बता पाया।
विज्ञापन
सामान्य ज्ञान में जीरो युवाओं का शैक्षणिक ज्ञान भी परखा गया। संबंधित विषय के मुताबिक सवाल पूछे गए। करीब 90 फीसदी युवा उन सवालों का जवाब भी सही ढंग से नहीं दे पाए। पंजाबी विषय में बीए पास करके आए युवाओं से पूछा गया कि खालसा पंथ की स्थापना कब हुई? अधिकतर युवाओं ने मुंह लटका लिया।
सीएम कौन हैं, ये पता है? एमएलए का पता नहीं
प्रदेश के सीएम कौन हैं? इसके बारे में युवाओं को पता है। वे पटाक से जवाब देते हैं। लेकिन एमएलए कौन हैं, यह नहीं बता पाए। इसके साथ देश के प्रथम नागरिक या जिला के प्रथम नागरिक के बारे में उन्हें ज्ञान नहीं है।
युवाओं का सामान्य ज्ञान जीरो है। उन्हें यही मालूम नहीं कि राष्ट्रपति कौन हैं? डीसी कौन हैं? एसडीएम कौन हैं? हरियाणा में विधानसभा की सीटें कितनी हैं? इसके अलावा सामान्य ज्ञान से संबंधित अन्य सवाल पूछे गए थे, पर जवाब संतोषजनक नहीं थे।
बीईईओ नरेश सिंगला, टीम सदस्य