फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Recruitment in Punjab, 8148 post of Teacher will Brare

8148 टीचर्स की होगी बम्पर भर्ती, आवेदन कीजिए

Tue, 21 Jan 2014 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Jan 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
Recruitment in Punjab, 8148 post of Teacher will Brare

सरकारी स्कूलों में टीचरों के खाली पद भरने की कवायद पंजाब सरकार ने शुरू कर दी है। जिसके लिए 8148 टीचरों की भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया मार्च-14 तक पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन


शिक्षामंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने बताया कि सरकार हर बच्चे को शिक्षा मुहैया कराने को वचनबद्ध है। इस मकसद से पहले ही स्कूलों में खाली पदों का ब्योरा मांगा गया था।
विज्ञापन


इसके बाद मास्टर कैडर के 5178 और रमसा और आदर्श स्कूलों के 2200 टीचरों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा फिजिकल एजुकेशन डायरेक्टर के तहत 645 टीचर और 25 लेक्चरर नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलूका ने बताया कि मास्टर कैडर के तहत 3442 टीचर पहले ही नियुक्त किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में टीचरों की हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने चेकिंग टीमें बनाई हैं।


कोई भी टीचर कितना भी रसूखदार क्यों न हो, उसे स्कूल में उपस्थिति और बच्चों को पढ़ाई सुनिश्चित करनी होगी। जिन टीचरों का रिजल्ट अच्छा नहीं होगा, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed