फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   recruitment for health and education department soon

शिक्षा-सेहत विभाग में खाली पदों पर भर्ती जल्द

Tue, 02 Feb 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 02 Feb 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
recruitment for health and education department soon

पंजाब सरकार ने सरकारी विभागों में खाली पद दो महीने के अंदर भरने का फैसला किया है। यह जानकारी मुख्य सचिव सर्वेश कौशल ने मुलाजिम यूनियनों के साथ बैठक में दी। उनकी अगुवाई में बनी उच्चस्तरीय कमेटी ने स्कूल, उच्च व तकनीकी शिक्षा की 57 यूनियनों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


कौशल ने तमाम संगठनों की शिकायतें सुनने के बाद कहा कि शिक्षा व सेहत विभाग में पड़े खाली पद जल्द भरे जाएंगे। मुख्य सचिव और सीएम केप्रमुख सचिव एसके संधू ने अधिकारियों को पारदर्शिता से भरती प्रक्रिया पूरी करने को कहा। उन्होंने कहा कि भरती के दौरान उम्मीदवारों की योग्यता से समझौता न किया जाए।
विज्ञापन


कॉलेजों में भी टीचरों और स्टूडेंट्स के अनुपात का ध्यान रखा जाए। सभी मुलाजिमों को समय से वेतन मिलना यकीनी बनाया जाए।

मुलाजिमों की शिकायतों व सुझावों पर कार्रवाई करने की हिदायत दी गई। कौशल ने कहा कि डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी का गठन एक महीने में हो जाएगा और दो महीनों में प्रमोशन कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed