{"_id":"673fa8741952a9f3e0046c94","slug":"recruitment-for-government-jobs-will-start-in-the-new-year-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-567955-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: नए साल में शुरू होगी सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती, दिसंबर या जनवरी में होगी संयुक्त पात्रता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: नए साल में शुरू होगी सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती, दिसंबर या जनवरी में होगी संयुक्त पात्रता परीक्षा
Fri, 22 Nov 2024 03:09 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:09 AM IST
सार
हरियाणा के विभिन्न विभागों में दो लाख से अधिक पद खाली हैं। इनमें से 1.20 लाख के करीब पद ग्रुप सी और डी के हैं, जबकि ए और बी श्रेणी के 80 हजार से अधिक पद खाली हैं।
विज्ञापन
Jobs
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
हरियाणा में नए साल 2025 की शुरुआत से ही पक्की नौकरियों की भर्तियां शुरू होंगी। भर्तियों का दौर संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) होने के बाद शुरू होगा। संभावना है कि यह परीक्षा दिसंबर में कराई जाएगी, अगर देरी हुई तो जनवरी में यह परीक्षा संभव है। इस परीक्षा के बाद ही 5600 पुलिस सिपाही भर्ती की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। प्रदेश सरकार नए सीईटी पास अभ्यर्थियों को भी इस भर्ती में मौका देने की तैयारी कर रही है।
प्रदेश के विभिन्न विभागों में दो लाख से अधिक पद खाली हैं। इनमें से 1.20 लाख के करीब पद ग्रुप सी और डी के हैं, जबकि ए और बी श्रेणी के 80 हजार से अधिक पद खाली हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ग्रुप सी और डी की भर्ती करता है, जबकि हरियाणा लोक सेवा आयोग ए और बी श्रेणी की भर्तियां करता है। ग्रुप सी और डी के लिए प्रदेश सरकार केवल एक बार ही सीईटी की परीक्षा करा पाई है, जबकि सरकार ने वादा किया था कि यह परीक्षा हर साल कराई जाएगी। युवा अपने अंकों में बढ़ोतरी के लिए बार-बार यह परीक्षा दे सकेंगे।

दो साल से हो रहा सीईटी का इंतजार
पिछले दो साल से युवा सीईटी का इंतजार कर रहे हैं। बाकायदा इस मामले में कुछ अभ्यर्थी तो पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जा चुके हैं। आयोग की ओर से परीक्षा के लिए हाईकोर्ट में हलफनामा दिया गया है, जिसमें अक्तूबर से दिसंबर के बीच यह परीक्षा कराने के लिए वादा किया गया है। परीक्षा को लेकर आयोग और सरकार के बीच एक बैठक भी हो चुकी है, लेकिन इसमें परीक्षा की तिथि फाइनल नहीं हो पाई है। इस बारे में आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह का कहना है कि आयोग तैयारियों में जुटा है। सरकार के साथ बैठक के बाद ही सीईटी की तिथि तय होगी।
विज्ञापन