{"_id":"5756db5e4f1c1b726d9c50fe","slug":"recruitment-contract-recruitment-advertising-administrator-professor-kaptan-singh-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांट्रैक्ट पर भर्ती के लिए दोबारा विज्ञापन निकालने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांट्रैक्ट पर भर्ती के लिए दोबारा विज्ञापन निकालने का विरोध
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 08 Jun 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
कप्तान सिंह सोलंकी, गवर्नर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन की ओर से कांट्रैक्ट पर भर्ती के लिए दोबारा विज्ञापन देने का कर्मचारियों ने विरोध किया है। कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंपलाइज एंड वर्कर्स का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को चंडीगढ़ के प्रशासक से मिला। सीसीईटी सेक्टर-26 में कांट्रैक्ट पर ही दोबारा 20 पदों के लिए विज्ञापन के फैसले का विरोध किया है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी से मिलकर नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को बहाल करने की मांग की है।
कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स के कन्वीनर राकेश कुमार का कहना है कि प्रशासन के कुछ अफसरों के गलत फैसले के कारण दोबारा से विज्ञापन निकाले जा रहे हैं। राकेश कुमार ने कहा कि प्रशासन ने भरोसा दिलाया था कि पहले नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को बहाल किया जाएगा। यह कर्मचारियों के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि अगर निकाले गए कर्मचारियों को नौकरी पर बहाल नहीं किया तो कर्मचारी इंटरनेशनल योग दिवस पर काले बिल्ले लगाकर योग करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने भरोसा दिया था कि निकाले कर्मियों को एडजस्ट करने का फैसला लिया जाएगा, लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया गया।