{"_id":"60848a008ebc3ec0da564298","slug":"record-92-deaths-due-to-infection-5724-new-cases-of-corona-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कोरोना : रिकॉर्ड 92 मौतें, 5724 नए केस, ऑक्सीजन प्लांटों पर पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कोरोना : रिकॉर्ड 92 मौतें, 5724 नए केस, ऑक्सीजन प्लांटों पर पहरा
Sun, 25 Apr 2021 02:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 25 Apr 2021 02:43 AM IST
सार
- 61 की हालत गंभीर, 8356 की अब तक संक्रमण से हो चुकी है मौत
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : ANI
विस्तार
पंजाब में शनिवार को संक्रमण से रिकार्ड 92 संक्रमितों की मौत हो गई। 5724 संक्रमण के नए मामले आए हैं। विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 61 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
अब तक राज्य में 8356 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
पंजाब में स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब 6903246 लोगों के नमूनों की जांच की गई, जिनमें 332110 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं अस्पतालों में भर्ती 277189 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 46565 पहुंच गई है। 556 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
शनिवार को 19 जिलों में हुई 92 मौतों में अमृतसर में 11, बठिंडा में 6, फरीदकोट में 2, फतेहगढ़ साहिब में 1, फाजिल्का में 3, फिरोजपुर में 1, गुरदासपुर में 8, होशियारपुर में 5, कपूरथला में 3, जालंधर में 6, लुधियाना में 10, मोगा में 2, मोहाली में 11, मुक्तसर में 3, पठानकोट में 2, पटियाला में 7, रोपड़ में 3, संगरूर में 6 और तरन तारन में 2 शामिल हैं।
विज्ञापन
ऑक्सीजन प्लांटों पर पुलिस का पहरा
ऑक्सीजन की कमी और कालाबाजारी की आशंका के मद्देनजर पंजाब में स्थापित ऑक्सीजन प्लांटों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। राज्य सरकार के निर्देशों के बाद पंजाब पुलिस ने ऑक्सीजन प्लांटों के अलावा सिलिंडरों की ढुलाई के समय वाहनों के साथ पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया है। यानी ऑक्सीजन सिलिंडरों की आवाजाही भी पुलिस की देखरेख में हो रही है।
कोविड के लगातार बढ़ते संकट के बीच मरीजों के लिए राज्य के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी का संकट है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल ही में केंद्र सरकार को पत्र लिखकर ऑक्सीजन की कमी की ओर ध्यान दिलाया था। उसके बाद केंद्र सरकार ने पंजाब का ऑक्सीजन कोटा तो बढ़ाया, लेकिन चंडीगढ़ को भी इसी कोटे से जोड़ दिया, जिसके चलते कोटा बढ़ने के बावजूद पंजाब को आक्सीजन उपलब्ध नहीं हो पा रही है।