{"_id":"65a38c10796fd393f7312563aae951e4","slug":"receive-electricity-bill-through-mobiel-sms-and-email-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब SMS और ईमेल से मिलेगा बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब SMS और ईमेल से मिलेगा बिजली बिल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 21 Jul 2015 05:05 PM IST
विज्ञापन
बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने नया व्यवस्था लागू की है।
विज्ञापन
निगम प्रवक्ता ने बताया कि कागज की बर्बादी रोकने के लिए हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अब ई-मेल और एसएमएस से बिल की सुविधा शुरू की जा रही है।
प्रवक्ता के अनुसार जो उपभोक्ता ई-मेल और एसएमएस से मासिक बिल का ऑप्शन चुनेंगे उनसे अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूला जाएगा।
पेपर बिल का ऑप्शन भरने वाले उपभोक्ताओं को 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। नई सुविधा हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलरेटरी कमीशन (एचईआरसी) गाइडलाइंस के तहत लागू की जा रही है।
