फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rebellion in chandigarh congress after mayor election defeation

मेयर चुनाव हारने के बाद चंडीगढ़ कांग्रेस में कलह शुरू

Fri, 08 Jan 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 08 Jan 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
rebellion in chandigarh congress after mayor election defeation

चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व प्रधान बीबी बहल ने मेयर चुनाव में पार्टी की हार पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हार के असली जिम्मेदार पवन कुमार बंसल हैं। यह चुनाव बंसल की नालायकी के कारण पार्टी हारी है। उन्होंने कहा कि हाईकमान को कहेंगे कि बंसल को स्टेप डाउन करें।

विज्ञापन


बीबी बहल ने यह बात सेक्टर-26 स्थित अपने होटल में प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जब वे अध्यक्ष बने उसके बाद कोई भी चुनाव पार्टी नहीं हारी। उन्होंने एक समय में बड़ी मुश्किल से राजकुमार गोयल को मेयर का चुनाव जितवाया था। उस दिन से लेकर पिछले वर्ष तक कांग्रेस नगर निगम का कोई चुनाव नहीं हारी।
विज्ञापन


शुक्रवार को परिणाम आए हैं उसमें हम बुरी तरह हारे हैं। प्रेस कांफेंस में रविंदर सिंह पाली, प्रिंसिपल गुरबचन सिंह, जगत शर्मा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मनिंदर सिंह ढिल्लो, जेएन शास्त्री भी उपस्थित थे। बहल ने कहा कि मध्यप्रदेश में जीते हैं, छत्तीसगढ़ में चुनाव जीते, बिहार में जीते फिर चंडीगढ़ में क्यों हारे?
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कमी रही

बहल ने कहा कि पवन कुमार बंसल ने अपने घर पर पार्षदों की बैठक की। उन्होंने पूछा क्या अपने पार्षदों पन भरोसा नहीं रहा। बहल ने कहा कि बंसल के अपने रिश्तेदार पार्षद जो पार्टी छोड़कर गए उनके साथ बैठक करते, उन्हें बुलाकर कहते कि प्रतिष्ठा का सवाल है पार्टी को जिताओ। क्या यह बंसल की ड्यूटी नहीं थी। मनोनीत पार्षद के साथ भी संबंध ठीक नहीं रखे। बहल का कहना है कि बंसल का व्यवहार मनोनीत पार्षदों के साथ ठीक नहीं है।

कांग्रेस अध्यक्ष बंसल का मैनेजर न बनें

प्रेसवार्ता में तल्ख टिप्पणी करते हुए बहल ने यहां तक कह दिया कि कांग्रेस अध्यक्ष बंसल का मैनेजर न बनें। इसी वर्ष नगर निगम का आम चुनाव होना है। बंसल यदि इसी तरह से दखल अंदाजी करते रहे तो कांग्रेस हार जाएगी।

सोनिया गांधी से मिलेंगे

बीबी बहल ने कहा कि वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर यहां की हालत की जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की तीसरी बड़ी हार है। बहल के अनुसार नगर निगम के उप चुनाव हारे, मार्केट कमेटी के चुनाव और अब मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव हारे हैं। बहल ने कहा कि वे इस बार से इतना दुखी हैं जितना अपने पिता के मौत के बाद भी दुखी नहीं हुए थे। मेयर चुनाव में मुकेश बस्सी को जो 15 वोट मिले हैं। बस्सी के अपने रसूख के हैं।

किसी से नहीं मिले बंसल

बहल ने कहा कि मनोनीत पार्षद एमपी कोहली का घर बंसल के से एक सौ मीटर की दूरी पर है। जब केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ढाई सौ किलोमीटर दूर से पार्षदों से मिल सकते है ंतो बंसल क्यों नहीं मिले। भाजपा के नेताओं में संजय टंडन, सत्यपाल जैन ने सभी पार्षदों से संपर्क साधा और चुनाव जीते। भाजपा भी राजनीतिक पार्टी है। वे चुनाव जीतने के लिए काम नहीं करेंगे तो क्या मंदिर में र्घटी बजाएंगे।


कांग्रेस महासचिव को पता नहीं
पूर्व मेयर रविंदर सिंह पाली ने कहा कि पहले जो भी चुनाव होता था उसकी सूचना तुरंत कांग्रेस महासचिव शकील अहमद को दी जाती थी। लेकिन दोपहर बाद ढाई बजे तक उन्हें नहीं पता था कि चंडीगढ़ में पार्टी मेयर चुनाव हार चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed