फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reality Check on Stundy in Canada and Travel Agents, Immigration Companies

एजेंटों का मायाजाल, कनाडा जाने वाले छात्रों का खून चूसा जा रहा, लाखों में बेची जाती एयर टिकट

Wed, 04 Sep 2019 11:24 AM IST
खुशबू गोयल सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 04 Sep 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
Reality Check on Stundy in Canada and Travel Agents, Immigration Companies
फाइल फोटो
ट्रेवल एजेंटों का मायाजाल इस कदर फैला हुआ है कि कनाडा स्टडी के लिए जाने वाले स्टूडेंट का हर कदम पर खून चूसा जाता है। एजेंटों द्वारा प्रोसेसिंग फीस, कॉलेजों से 20 फीसदी कमीशन के अलावा एयर टिकटों में बड़ा झोल है। जो एयर टिकट 40 हजार में आसानी से मिल जाती है, वह स्टूडेंट को एक लाख रुपये से अधिक में बेची जाती है।
विज्ञापन


पंजाब से अधिकतर स्टूडेंट स्टडी के लिए बीसी और ओंटारियो में जाते हैं। बीसी में अधिकतर वैंकुवर में स्टूडेंट जाते है जबकि ओंटारियो में टोरंटो, ओटावा जाने वाले स्टूडेंट की लंबी कतार है। साल में तीन बार सेशन शुरू होता है। जनवरी, मई और सितंबर के पहले सप्ताह में कॉलेजों में स्टडी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन


इन दिनों के आसपास की भारत से कनाडा जाने वाली तमाम फ्लाइट को एजेंट एडवांस ही बुक कर लेते हैं। जो टिकट 40 हजार की होती है, उसको स्टूडेंट को 1.25 लाख तक बेचा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर 15 से लेकर जनवरी 10 तक, अप्रैल 15 से लेकर 15 मई तक, 15 अगस्त से लेकर 15 सितंबर तक टिकटों के दाम तीन गुना तक बढ़ा दिए जाते हैं। कई बार कनाडा जाने की एक तरफा टिकट 1.5 लाख तक पहुंच जाती है। स्डूटेंट की मजबूरी होती है क्योंकि उनका सेशन शुरू होने वाला होता है और मुंहमांगे दाम पर कनाडा जाने के लिए टिकट खरीदनी पड़ती है।

दरअसल, इस खेल में दिल्ली से लेकर पंजाब में बैठे एजेंटों के खूब वारे न्यारे हो रहे हैं। दिल्ली बैठे बड़े एजेंट सस्ते दामों पर एयर टिकट का अलॉट खरीद लेते हैं, जब स्टूडेंट्स का सेशन शुरू होने का वक्त होता है तो टिकटों के दाम आसमान को छूने लगते हैं। जो एजेंट स्टूडेंट का कनाडा कॉलेज में दाखिला करवाते हैं, वह अपनी साठगांठ वाले से ही एयर टिकट बुक करवाते हैं और इसमें भी मोटी कमीशन खाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed