Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reading is necessary to write good poetry: Zia Alvi

अच्छी शायरी करने के लिए पढ़ना जरूरी: जिया अल्वी

Sun, 24 Aug 2025 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Reading is necessary to write good poetry: Zia Alvi
चंडीगढ़। शायरी करने के लिए शायरों को पढ़ना होगा, वह भी किताबों से। सोशल मीडिया से न पढ़े। किताबें पढ़े। अच्छा कलाम पढ़ेंगे तो दिमाग की गिरह खुलेगी। एक उस्ताद भी बनाना पड़ेगा। यह बात सेक्टर-17 के टीएस सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी में साहित्यिक और सूफी कार्यक्रम हम कलाम सूफी सफर अ जर्नी टुवार्डस रूमी के दौरान सूफी शायर और लेखक सैय्यद जिया अल्वी ने कहे। वे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम सूफी विचारधारा, अदब और रूमी की शिक्षाओं पर केंद्रित रहा। सैय्यद जिया अल्वी उत्तर प्रदेश के सीतापुर के खैराबाद के रहनेवाले हैं। उन्होंने सूफी दर्शन की गहराइयों और रूमी की शायरी पर अपने विचार साझा किए। मंच का संचालन राब्ता से सोनिया रॉय ने किया। उन्होंने कहा कि अच्छा शायर बनने के लिए बेहतरीन शायरों को पढ़ना होगा। हजारों शेर याद करने होंगे। उन्होंने अल्लामा इकबाल के शेर का उदाहरण देते हुए कहा कि शेर के एक टुकड़े पर किताब लिखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि रूमी का कहना है कि सबसे पहले स्वयं को जानना जरूरी तभी ईश्वर को जान सकते हैं। साथ ही यह भी कहा कि अच्छा इंसान बनना भी जरूरी है। कार्यक्रम की मेजबानी शायर शमशेर साहिल ने किया। जाने-माने शायर शम्स तबरेजी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed