फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reactions on Captain amarinder singh government 100 days

कैप्टन सरकार के 100 दिन पर नेताओं-मंत्रियों की प्रतिक्रिया, देखिए

Sat, 24 Jun 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 24 Jun 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
Reactions on Captain amarinder singh government 100 days
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
कांग्रेस ने अपने सौ दिन के कार्यकाल में अपने चुनावी वादे पूरे करने पर पूरा जोर लगाया। पढ़िए 100 दिन के कार्यकाल पर नेताओं-मंत्रियों की प्रतिक्रिया।
विज्ञापन


हमने अपने विजन को पूरा करने के लिए पंजाब में बड़ी शुरुआत की है। पंजाब को संपन्नता और विकास पथ पर ले जाने के लिए सरकार पूरी तरह से डटी हुई है। एक बार पंजाब फिर से राष्ट्र के सामने एक विकसित राज्य की मिसाल पेश करेगा। पिछले दस साल में पंजाब जिस अंधकार और झंझावात में फंस गया था, हमने राज्य को उस पुरानी तस्वीर से बाहर निकालने का रोडमैप तैयार कर लिया है। अब वर्तमान में चुनौतियों से जूझते हुए हम पंजाब के चेहरे पर एक बार फिर से मुस्कान लाएंगे। पिछले सौ दिनों में जो हमने हासिल किया है, वह झलक मात्र है। भविष्य में सरकार अपने घोषणा पत्र से भी आगे बढ़-चढ़ कर काम करेगी।
-कैप्टन अमरिंदर सिंह, मुख्यमंत्री पंजाब

कांग्रेस सरकार ने दो महीनों में ही जनता का विश्वास खो दिया। कांग्रेस ने सूबे की जनता से जो वादे किए थे, बजट में उनकी भी पोल खुल गई। सरकार ने किसानों, गरीबों, दलितों, बेरोजगारों समेत हर वर्ग को धोखा दिया है। सौ दिन के कांग्रेस राज में दलितों-मजलूमों पर अत्याचार बढ़े हैं। नौकरी की आस लगाए युवा सड़कों पर हैं। सरकार सिर्फ घोषणाएं कर रही है। विधानसभा में विपक्ष के साथ जैसा बर्ताव किया गया, उससे यह बात साफ हो गई है कि कांग्रेस सरकार विपक्ष की आवाज दबाकर अपनी नाकामियां छिपाना चाहती है, लेकिन अकाली-भाजपा गठबंधन ऐसा होने नहीं देगा।
विज्ञापन

-डॉ. दलजीत सिंह चीमा, प्रवक्ता, शिअद

आप ने खारिज किया सरकार का बजट : फूलका

Reactions on Captain amarinder singh government 100 days
आप नेता एचएस फूल्का
रोजगार के लिए पहल शुरू : वेरका
कांग्रेस के डॉ. राजकुमार वेरका ने कहा कि सरकार ने रोजगार देने के लिए पहल शुरू कर दी है। सभी विभागों से ब्योरा मांगा गया है कि उनके पास कितने पद खाली हैं। इसके बाद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। दस लाख से ज्यादा किसानों का पूरा कर्ज माफ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बैंकों से बातचीत की जा रही है। दलितों का पचास हजार तक का कर्ज माफ किया गया है। आशीर्वाद और पेंशन स्कीमों की राशि बढ़ा दी गई है। पूर्व सरकार ने सूबे पर दो लाख करोड़ का कर्ज चढ़ा दिया था, फंड का दुरुपयोग किया गया। खजाने की स्थिति सुधारने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उसके साथ ही बाकी रह गए वादों पर भी अमल शुरू किया जाएगा।

आप ने खारिज किया सरकार का बजट : फूलका
आप विधायक और नेता प्रतिपक्ष एचएस फूलका ने कहा कि स्पीकर का कदम असंवैधानिक और कानून के खिलाफ है। सरकार हर तरह से विरोध दबाना चाहती है। सदन के अंदर आप विधायकों की पगड़ी उतरी, दलितों का अपमान हुआ। यह निंदनीय है। आम आदमी पार्टी सरकार के बजट को भी खारिज करती है। इस बजट में किसानों समेत हर वर्ग के लोगों के साथ धोखा किया गया। किसानों के कर्ज के मुद्दे पर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सदन को गुमराह किया।

गेहूं खरीद ने लौटाई किसानों की मुस्कान : चीमा
कांग्रेस के नवतेज चीमा का कहना है कि बीते दस वर्षों में फसल खरीद के दौरान किसान परेशान होते रहे, लेकिन कांग्रेस सरकार आते ही गेहूं खरीद इतने अच्छे ढंग से हुई कि किसानों की मुस्कान लौट आई। पहली बार विजिलेंस ने मंडियों में जाकर पूछा कि कोई गड़बड़ तो नहीं, कोई पैसे तो नहीं मांगता। किसानों का कर्ज माफ करने का एलान किया गया। नशों पर लगाम लगाने में सरकार कामयाब रही है। भ्रष्टाचार रुक गया है, अफसरों में डर पैदा हो गया है। नौकरियां तभी होंगी, जब फंड होगा। उसके लिए सरकार प्रयास कर रही है। आर्थिक ढांचा मजबूत किया जा रहा है।

विधानसभा में तोड़ा 70 साल का रिकॉर्ड : अरोड़ा

Reactions on Captain amarinder singh government 100 days
punjab assembly session
इंडस्ट्री को सस्ती बिजली दी : गुरकीरत
कांग्रेस के गुरकीरत सिंह कोटली ने कहा कि सरकार ने इंडस्ट्री को सस्ती बिजली देने का वादा किया था। सीएम ने पांच रुपये प्रति यूनिट बिजली देने का एलान करके उसे पूरा किया है। इससे इंडस्ट्री ने राहत की सांस ली है। कुर्की खत्म करने का वादा पूरा किया गया। किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज जल्द माफ किया जाएगा। नौजवानों को स्मार्ट फोन देने को बजट में प्रावधान किया गया है। नशों केखिलाफ सख्त अभियान कामयाब रहा है। सिर्फ एंप्लॉयमेंट जेनरेशन का वादा रह गया है। सूबे की आर्थिक स्थिति खराब है, जैसे-जैसे हालात सुधरेंगे, रोजगार देने को भी पहल की जाएगी।

पेंशन की राशि बढ़ाई : कांगड़
कांग्रेस के गुरप्रीत कांगड़ ने कहा कि कांग्रेस ने अपना चुनावी वादा पूरा करते हुए सभी तरह की पेंशन की राशि बढ़ाकर लोगों को राहत दी है। आशीर्वाद स्कीम की राशि भी बढ़ा दी गई है। वादे के मुताबिक आटा-दाल स्कीम में चाय पत्ती और चीनी देने के अलावा बजट में नौजवानों को स्मार्ट फोन देने का भी प्रावधान किया गया है। कांग्रेस ने अपने 70 फीसदी वादों पर काम शुरू कर दिया है। पिछली सरकार ने सूबे का इतना बुरा हाल कर दिया है कि कुछ वादे पूरे करने में आर्थिक समस्या आ रही है।

विधानसभा में तोड़ा 70 साल का रिकॉर्ड : अरोड़ा
आप के सूबा सह-प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने 100 दिन में रिकार्ड तोड़ काम किए हैं। विधानसभा में ही वीरवार को पिछले 70 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। आज तक विधानसभा में जो नहीं हुआ था, वह कांग्रेस ने कर दिखाया। यह कांग्रेस की सबसे बड़ी उपलब्धि है। किसानों का कर्ज 80-90 करोड़ बनता था। सीएम ने दस लाख से ज्यादा किसानों का दो-दो लाख माफ करने का एलान किया। अगले दिन 1500 करोड़ रुपये ही रखा गया। फसल का मुआवजा बीस हजार प्रति एकड़ करने का एलान किया था, बारह हजार पर ही रुक गए। हर घर से एक नौजवान को नौकरी के लिए बजट में कोई प्रावधान ही नहीं है। बेरोजगारों से किए वादे सरकार भूल गई है।
विज्ञापन

अभी भी जारी है कुर्की : बलजिंदर कौर

Reactions on Captain amarinder singh government 100 days
punjab assembly session
अभी भी जारी है कुर्की : बलजिंदर कौर
आप विधायक बलजिंदर कौर ने कहा कि सरकार कुर्की खत्म होने के झूठे दावे कर रही है। अभी भी कुर्की बदस्तूर जारी है। यहां सीएम विधानसभा में कुर्की खत्म करने के दावे कर रहे थे। उधर, उनके तलवंडी साबो हलके में एक किसान की कुर्की की गई। सरकार बनने के बाद से अब तक 80 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। नशों के खात्मे की बात कर रहे थे, नशा अब भी उपलब्ध है, बस उसके रेट बढ़ गए हैं। कानून-व्यवस्था की हालत पहले की तरह ही बदतर है, सरकार का इस पर ध्यान ही नहीं है। अगर वाकई सरकार होती और उसकी कोई उपलब्धि होती तो यह नहीं होता, जो विधानसभा में हुआ।

कहां गई दो हजार पेंशन : रूबी
आप विधायक रूपिंदर रूबी ने कहा कि कहां गई कांग्रेस की दो हजार रुपये प्रति माह पेंशन। कांग्रेस ने जोर-शोर से इसका दावा किया था, लेकिन सिर्फ 750 रुपये ही की। किसानों का सारा कर्ज माफ करने का दावा किया था। सीएम ने सदन में इसका एलान किया। जिस पर करीब 80 हजार करोड़ लगने थे। एक दिन बाद वित्तमंत्री बजट में सिर्फ 1500 करोड़ का प्रावधान कर रहे हैं। जिससे एक किसान का सिर्फ कुछ हजार रुपये ही कर्ज माफ हो सकता है। लड़कियों को रोजगार के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया। ग्रामीण इलाकों की लड़कियां बड़ी मुश्किल से पढ़ाई करती हैं, उसके बाद उन्हें नौकरी भी नहीं मिलती। दलितों और मजदूरों के लिए भी कुछ नहीं किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed