{"_id":"59233d8c4f1c1b2d2c536a74","slug":"re-checking-results-will-come-soon-mohali-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PSEB की नई पहल, इस बार से जल्द आएगा री-चेकिंग का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PSEB की नई पहल, इस बार से जल्द आएगा री-चेकिंग का रिजल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 23 May 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
PSEB
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा में नंबर कम आने या फिर किसी अन्य कारण से री-चेकिंग भरने वाले छात्रों को अपने रिजल्ट के लिए महीनों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बल्कि छात्र द्वारा जैसे ही री-चेकिंग के लिए आवेदन किया जाएगा। इसके बाद बोर्ड द्वारा तुरंत उनके पेपर चेक किए जाएंगे। साथ ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा। यह पुष्टि बोर्ड के चेयरमैन डॉ. बलबीर सिंह ढोल ने की।
बता दें कि पहले री-चेकिंग भरने वाले छात्रों को काफी समय तक अपने रिजल्ट का इंतजार करना पड़ता था। कई बार तो कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए दोबारा परीक्षा तक हो जाती थी, लेकिन अब बोर्ड ने तुरंत री-चेकिंग करने का फैसला लिया है। जैसे ही छात्र द्वारा आवेदन किया जाएगा। उसका आवेदन फार्म बोर्ड पहुंचेगा। इसके बाद बोर्ड के सब्जेक्ट एक्सपर्ट से पेपर मंगवा कर चेक किए जाएंगे। इसके बाद विद्यार्थियों को रिजल्ट की कॉपी भेज दी जाएगी। वहीं, बोर्ड अधिकारियों ने साफ किया है कि री-चेकिंग के लिए आवेदन रिजल्ट के 10 दिन के अंदर करना होगा।
फेल छात्र प्राइवेट परीक्षा नहीं दे पाएंगे
पीएसईबी ने साफ किया है कि परीक्षा में जो भी छात्र फेल हुए हैं। वह प्राइवेट छात्र के रूप में परीक्षा में अपीयर नहीं हो पाएंगे। उन्हें स्कूल या ओपन स्कूल के माध्यम से परीक्षा में अपीयर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
पंजाबी में पास होना जरूरी
पीएसईबी ने यह बात भी साफ कर दी है कि पंजाबी विषय की परीक्षा सभी को पास करनी होगी। कोई स्टूडेंट अगर सभी सब्जेक्ट में पास होता हो जाता है और वह पंजाबी में फेल होता है तो उसे फेल नहीं किया जाएगा। बल्कि उसकी पंजाबी में कंपार्टमेंट आएगी। इसे उसे पास करना होगा।