{"_id":"5b21524f4f1c1bc5628b4e63","slug":"rbi-can-be-changed-rs-100-note","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदल सकता है 100 रुपये का नोट, RBI कभी भी कर सकती है बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल सकता है 100 रुपये का नोट, RBI कभी भी कर सकती है बदलाव
अनुभव अवस्थी, चंडीगढ़
Updated Thu, 14 Jun 2018 04:29 AM IST
विज्ञापन
100 का नोट
जाली करेंसी के काले कारोबार से निपटने के लिए जल्द ही आरबीआई एक और बड़ा व चौंकाने वाला फैसला ले सकती है। बुधवार को आरबीआई की ओर से 100 रुपये के नोट को बदलने केसंकेत दिए गए हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं किया गया कि कब तक नए नोट बाजार में आएंगे। आरबीआई के मुताबिक नए नोट का आकार एवं प्रकार पुराने नोट की अपेक्षा छोटा और अधिक आकर्षक होगा।
आरबीआई भवन के सभागार में आयोजित रीजनल मीडिया वर्कशॉप में आरबीआई करेंसी डिपार्टमेंट के सीजीएम अजय मिचयारी ने बताया कि नोटों के बदलाव से उनकी सुरक्षा बढ़ जाती है। उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में बताया कि अभी तक एक हजार व पांच सौ सहित कई प्रकार के नोटों में परिवर्तन किया गया है। उसी प्रकार आने वाले समय में एक सौ के नोट में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
एक सौ के नोट में बदलाव कब तक किया जाएगा, इस सवाल के जवाब में अजय मिचयारी ने कहा कि यह बदलाव कभी भी हो सकता है। यह फैसला फेक करेंसी पर रोक लगाने के लिए लिया जा रहा है। इसकी हमारी ओर से पूरी तैयारी है। जैसे ही हमें नोट बदलने के लिए कहा जाएगा। हम तत्काल इसकी प्रक्रिया शुरू कर देंगे। फिलहाल, उन्होंने अभी नोट बदलने की तिथि का खुलासा नहीं किया है। यह काम एक महीने में भी हो सकता है और छह महीने भी लग सकते हैं।

Trending Videos
यहां पर होती है नोटों की छपाई
100 का नोट
नोट छापने के लिए देवास, नासिक, मैसूर और सल्वोनी में प्रिंटिंग प्रेस हैं। इसकी क्षमता पर्याप्त है। इसके अलावा मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और नोएडा में सिक्के बनाने के कारखाने हैं।