फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Raw roof fell in the rain of a family deprived of Prime Minister's Housing Scheme

Chandigarh News: प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित परिवार की बरसात में गिरी कच्ची छत

Sun, 13 Aug 2023 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Raw roof fell in the rain of a family deprived of Prime Minister's Housing Scheme
लालड़ू। प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित गांव रानीमाजरा में एक गरीब विधवा परिवार का कच्चा मकान शुक्रवार को बरसात के दौरान गिर गया। हादसे में परिवार बाल-बाल बचा। महिला ने अपनी चार बेटियों व छोटे बेटे सहित सिर छुपाने के लिए पड़ोस के मकान का सहारा लिया है। रानी देवी ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी चार बेटियों और एक छोटे बेटे सहित कच्ची छत घर के अंदर सो रहे थे कि अचानक सुबह छह बजे पास वाले कमरे की छत गिर गई। उनके कमरे में भी दरारें आ गईं। उन्होंने तुरंत कमरे से बाहर निकलकर जान बचाई। पीड़ित महिला ने बताया कि पिछले वर्ष उसके पति की मौत के बाद बच्चों के सिर से बाप का साया उठ गया था और इस साल बरसात ने उनके सिर से छत भी छीन ली है। महिला ने बताया कि परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी अब उसके कंधों पर आने से वह मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण कर रही है। उसकी बड़ी बेटी भी फैक्टरी में नौकरी कर रही है। बेटी ने बताया कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पिछले कई वर्षों से फॉर्म भरते आ रहे हैं। इसका उन्हें अब तक कोई लाभ नहीं मिला है।
विज्ञापन

सरपंच भूपेंद्र सिंह गांव रानी माजरा ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों की वजह से पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है लेकिन फिर भी उन्होंने अपने स्तर पर मकान की मरम्मत के लिए सीमेंट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed