{"_id":"5a2b86d44f1c1bb6678c0c36","slug":"ravinder-gosain-murder-nia-claims-money-trail-to-australia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RSS नेता की हत्या के लिए ऑस्ट्रेलिया से आए थे 30 हजार डॉलर, इन्होंने भेजे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RSS नेता की हत्या के लिए ऑस्ट्रेलिया से आए थे 30 हजार डॉलर, इन्होंने भेजे थे
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
Updated Sat, 09 Dec 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना में RSS नेता रविंदर गोसाईं की हत्या के मामले में NIA की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों से पता चला कि गोसाईं की हत्या करने वालों के खातों में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे कट्टरपंथियों ने पैसे भेजे थे। इस संबंधी एजेंसी के पास पूरे दस्तावेज हैं।
आरोपियों में हरदीप सिंह शेरा, धर्मेंद्र सिंह गुगनी व रनदीप सिंह शामिल थे। वहीं, अब एनआईए कई अन्य तथ्यों की पड़ताल कर रही है। गुगनी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब उसे पांच जनवरी को पेश किया जाएगा। एनआईए के सूत्रों के मुताबिक, गुगनी सेे पूछताछ और बैंक खातों की पड़ताल में यह बात सामने आई है कि 30 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर रविंदर गोसाईं की हत्या के लिए भेजे गए थे।
इस पैसे का उपयोग टारगेट किलिंग के लिए ही होना था। एनआईए के एक अधिकारी ने नाम न लिखने की शर्त पर बताया कि उक्त राशि बहुत ज्यादा है। यूरोप और मिडल ईस्ट देशों में रहे कट्टरपंथियों ने तो आरोपियों की सहायता की थी, लेकिन यह नया खुलासा है कि पैसा ऑस्ट्रेलिया से ट्रांसफर हुआ था।

Ravinder Gosain murder
अब मलूक सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी एनआईए
एनआईए अधिकारियों से पता चला है हथियारों की सप्लाई करने वाले पहाड़ सिंह के साथी मलूक सिंह को भी यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके अन्य साथियों नजीर, यूसफ, खालिद व नौबहार को पुलिस ने दिल्ली-यूपी बार्डर से गिरफ्तार किया है। एनआईए उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी में है। उक्त आरोपी को 13 दिसंबर को एनआईए की अदालत में पेश किया जाएगा। एनआईए के सीनियर प्रोसिक्यूटर सुरिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
पहाड़ एनआईए के हाथों से निकलने में रहा था कामयाब
तीन दिसंबर को एनआईए की टीम पहाड़ सिंह को गिरफ्तार करने गाजियाबाद गई थी। इस दौरान एनआईए की टीम पर फायरिंग की गई थी। उस समय वह भागने में कामयाब हो गया था। बाद में वह पकड़ा गया था। पहाड़ सिंह को मलूक सिंह हथियारों की सप्लाई करता था। इसके बाद पहाड़ सिंह हरदीप व अन्य लोगों को हथियार मुहैया करवाता था।