{"_id":"585cb2d74f1c1b1864e3bf18","slug":"ravinder-bassi-appointed-jila-bar-association-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बार एसोसिएशन चुनाव, जानिए किसके सिर सजा अध्यक्ष का ताज?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बार एसोसिएशन चुनाव, जानिए किसके सिर सजा अध्यक्ष का ताज?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव छिटपुट घटनाओं के साथ संपन्न हो गए। शाम तक रिजल्ट भी आ गया। चंडीगढ़ में रविंदर बस्सी एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बन गए। वीरवार को एसोसिएशन के हुए चुनाव में बस्सी ने शंकर गुप्ता और मलकीत सिंह जंडियाला को पछाड़ते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। इन उम्मीदवारों में शंकर गुप्ता तो पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके थे, जिनका दूसरी बार अध्यक्ष बनने का सपना टूट गया।
रविंदर के पक्ष में सबसे ज्यादा 678 वोट आए। जबकि शंकर गुप्ता को 564 और मलकीत सिंह जंडियाला के पक्ष में सबसे कम 200 वोट पड़े। हालांकि चुनाव के परिणाम घोषित होने के समय सचिव पद को लेकर दो उम्मीदवार नीरज हंस और सुनील नारंग की वोट की गिनती को लेकर हंगामा हो गया। दरअसल, यह विवाद एक वोट के अंतर का रहा। तब सुनील नारंग समर्थकों ने रि-काउंटिंग की मांग की। जिसका हंस समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया।
पुलिस से हुई झड़प
हंगामे के बीच वकील और पुलिस के बीच झड़प हो गई। नारेबाजी और शोरशराबे के बीच शीशे भी टूट गए, बल्कि कुर्सियों को नुकसान हुआ। यह हंगामा देर रात्रि तक जारी रहा। इस बीच रि-काउंटिंग भी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
अन्य पदों पर यह चुने गए
उपाध्यक्ष पद के लिए विपिन नेगी ने 587 वोट के साथ बाजी मारी। जबकि ट्रेजरर पद के लिए अमृतवीर सिंह के खाते में 826 वोट आए। इसी तरह महिलाओं के लिए आरक्षित ज्वाइंट सेक्रेट्री पोस्ट के लिए आदिति श्योराण के पक्ष में सबसे अधिक 836 वोट आए।
दिन भर रहा गहमा-गहमी का माहौल
चुनाव को लेकर पूरा दिन गहमा-गमी का माहौल रहा। सुबह से शुरू हुई वोट डालने की प्रक्रिया शाम तक चली। जिसके बाद वोट गिनने की प्रक्रिया हुई।