{"_id":"633d6f9659fb6461f00820ac","slug":"ravana-of-70-feet-will-be-burnt-in-manimajra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ManiMajra News: 35 फुट के धनुषबाण से 70 फुट के रावण का होगा दहन, इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से बरसेंगे बाण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ManiMajra News: 35 फुट के धनुषबाण से 70 फुट के रावण का होगा दहन, इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से बरसेंगे बाण
Wed, 05 Oct 2022 05:23 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 05 Oct 2022 05:23 PM IST
सार
जब बुराई का प्रतीक रावण का पुतला जलकर राख होगा तो सच्चाई पर जीत दिलवाने वाले धनुषबाण को लोगों के बीच रखा जाएगा। रोहित शर्मा ने बताया कि यह धनुषवाण जब से रामलीला शुरू हुई है तब से उनके क्लब के मंच पर सुशेभित किया जाता है।
विज्ञापन
दशहरा 2022
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के मनीमाजरा में 35 फुट से बने धनुषबाण से 70 फुट के रावण का दहन होगा। यह आयोजक द नेशनल एडी क्लब मनीमाजरा द्वारा हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर दशहरा उत्सव में किया जा रहा है। क्लब के प्रधान रोहित शर्मा ने बताया कि इस बार प्रशासन के दिशा निर्देश के अनुसार पुतलों में ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
रावण का पुतला 70 फुट का है। मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले 60 फुट के हैं लेकिन सबसे बड़ी बात की क्लब की सीनरी टीम द्वारा बनाया 35 फुट क धनुषबाण इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से 70 फुट के रावण के पुतले का आग लगा कर राख करेगा। जब बुराई का प्रतीक रावण का पुतला जलकर राख होगा तो सच्चाई पर जीत दिलवाने वाले धनुषबाण को लोगों के बीच रखा जाएगा। रोहित शर्मा ने बताया कि यह धनुषवाण जब से रामलीला शुरू हुई है तब से उनके क्लब के मंच पर सुशेभित किया जाता है।
विज्ञापन