{"_id":"68ddfe4177229124f8024bfd","slug":"ravana-dahan-before-dussehra-in-chandigarh-miscreants-set-fire-to-effigy-late-at-night-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में दशहरे से पहले रावण दहन: शरारती तत्वों ने देर रात पुतले में लगाई आग, पुलिस मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में दशहरे से पहले रावण दहन: शरारती तत्वों ने देर रात पुतले में लगाई आग, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Thu, 02 Oct 2025 09:53 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 02 Oct 2025 09:53 AM IST
सार
क्लब के महासचिव आदित्य शर्मा ने बताया कि जब पास के रामलीला मंच पर सीन चल रहे थे, तभी रात करीब 11:15 बजे सूचना मिली कि पुतले में आग लगा दी गई है। मौके पर पहुंचने तक पुतला पूरी तरह जल चुका था।
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर 30 में रावण के पुतले को लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ सेक्टर-30 के आरबीआई कॉलोनी के साथ लगते ग्राउंड में खड़े रावण के पुतले को बुधवार देर रात शरारती तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। यहां अश्विनी बाल ड्रामाटिक क्लब की ओर से आज दशहरा का आयोजन होना था। क्लब ने मंगलवार को रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले खड़े किए थे।
क्लब के महासचिव आदित्य शर्मा ने बताया कि जब पास के रामलीला मंच पर सीन चल रहे थे, तभी रात करीब 11:15 बजे सूचना मिली कि पुतले में आग लगा दी गई है। मौके पर पहुंचने तक पुतला पूरी तरह जल चुका था। आदित्य शर्मा ने कहा कि पुतले और टेंट पर करीब चार लाख रुपये खर्च हुए थे। पुलिस को सुरक्षा के लिए पहले ही सूचित किया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे पूरा दशहरा आयोजन प्रभावित हो गया।