फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rats created a stir in Ludhiana of Punjab

Punjab News: लुधियाना में चूहों ने मचाया हड़कंप; आधी रात बजने लगे सायरन, दौड़ने लगीं पुलिस की गाड़ियां

Thu, 18 Jan 2024 06:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 Jan 2024 06:44 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में चूहों ने पुलिस की नींद उड़ा दी। आधी रात को पुलिस की गाड़ियां दौड़ने लगीं। लोग घर से निकल पड़े और भीड़ जुटने लगी। पूरा मामला सामने आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन
Rats created a stir in Ludhiana of Punjab
Ludhiana News - फोटो : iStock

विस्तार

पंजाब के लुधियाना जिले में चूहों ने हड़कंप मचा दिया। आधी रात को अचानक सायरन बजने लगा और पुलिस की टीमें अलर्ट हो गईं। सायरन बजने के बाद लोगों में भी दहशत फैल गई। मामला लुधियाना के चौड़ा बाजार स्थित इलाहाबाद बैंक का है। बुधवार की आधी रात अचानक सायरन बजने लगे। लोगों को लगा कि शायद बैंक में कोई घुस गया है। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन


देखते ही देखते बैंक के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई। लोगों ने पुलिस टीम के साथ आसपास का इलाका खंगाला। वहीं बैंक की कोई खिड़की भी नहीं खुली थी।  इसके बाद जानकारी बैंक अधिकारियों को दी गई। बैंक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो पता चला कि सायरन के पास तार को चूहे ने काट दिया है। इस वजह से अचानक सायरन बजने लगा।  
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि चौड़ा बाजार स्थित इलाहबाद बैंक में अचानक से सायरन बजने लगा। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। बैंक से सायरन की लगातार आवाज आने पर इलाके के लोग सहम गए। लोगों ने कहा कि पीसीआर कर्मचारी कुछ समय बाद मौके पर पहुंच गए लेकिन आधा किमी दूर स्थित कोतवाली के कर्मचारी 20 मिनट बाद पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना कोतवाली के एसएचओ गगनप्रीत सिंह ने बताया कि लोगों के आरोप गलत हैं। सूचना मिलने के पांच मिनट बाद ही मुलाजिम मौके पर पहुंच चुके थे। अधिकारियों को बुला कर बैंक खुलवाया गया। जांच करने पर पता चला कि बैंक में चूहे ने तार काट दिया था। इस वजह से सायरन बजने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed